Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

खड़गे की टिप्पणी पर संबित पात्रा का हमला, बोले- यह उनकी नहीं राहुल गांधी की भाषा

खड़गे की टिप्पणी पर संबित पात्रा का हमला, बोले यह उनकी नहीं राहुल गांधी की भाषा

खड़गे की टिप्पणी पर संबित पात्रा का हमला, बोले- यह उनकी नहीं राहुल गांधी की भाषा

New Delhi, 25 अक्टूबर . कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा Prime Minister Narendra Modi के बारे में की गई टिप्पणी पर BJP MP संबित पात्रा ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज Patna में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, तो उनमें से कुछ कार्यकर्ताओं ने उनकी टिप्पणियों पर आपत्ति जताई. एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा, ‘मोदी कहीं नहीं जा रहे हैं.’ इससे पहले, खड़गे अपने भाषण में कह रहे थे कि वे Prime Minister मोदी को हटा देंगे, उनकी Government को सत्ता में आने से रोकेंगे और कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी.

संबित पात्रा का दावा है कि खड़गे की बैठक में कांग्रेस के कार्यकर्ता खड़े हुए और एक कार्यकर्ता ने स्पष्ट रूप से कहा कि हमारे नॉन-फंक्शनिंग अध्यक्ष राहुल गांधी हमेशा छुट्टियों पर रहते हैं, ऐसे में कांग्रेस चुनाव कैसे जीत पाएग. मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं लेकिन इस पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के लिए विवादित टिप्पणी की.

संबित पात्रा ने कहा कि इसमें दो बातें हैं. पहला विषय है कि खुद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के मन में राहुल गांधी को लेकर अस्पष्टता है, वो जानते हैं कि राहुल गांधी से न हो पाएगा. राहुल वेकेशन मोड में रहते हैं और राहुल गांधी ने जब से कांग्रेस की कमान संभाली है, तब से कांग्रेस का पतन हो रहा है.

उन्होंने कहा कि दूसरा विषय है कि मल्लिकार्जुन खड़गे को इस उम्र में यह भाषा शोभा नहीं देती. उन्होंने कहा कि ये भाषा मल्लिकार्जुन खड़गे की भाषा नहीं है. ये राहुल गांधी की भाषा है. ये परिपाटी राहुल गांधी ने शुरू की है. ये खड़गे की नहीं, ये राहुल गांधी की भाषा है. यह कुंठा की भाषा है, क्योंकि उनको पता है कि वो राहुल गांधी को लॉन्च करके थक गए हैं, न राहुल गांधी ही कांग्रेस उबार पाए हैं और न ही रिजीम चेंज हो पाया है. आज ये कुंठा दिख रही है. एक नवंबर को व्यापारियों के व्यापार को चोट पहुंचाने की कोशिश करने वाले कुंठा में डूबे हैं. ये बहुत ही निंदनीय है. आज कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकर्ता को पता है कि असलियत क्या है.

–

एमएस/वीसी

Share