Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

हसीन हत्याकांड के वांछित आरोपी ने आत्महत्या का किया प्रयास, पकड़े जाने के डर से उठाया आत्मघाती कदम

हसीन हत्याकांड के वांछित आरोपी ने आत्महत्या का किया प्रयास, पकड़े जाने के डर से उठाया आत्मघाती कदम

नोएडा, 25 नवंबर . नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र में हुए हसीन हत्याकांड के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया है. बताया जा रहा है कि Police आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी. Police के शिकंजे में आने और गिरफ्तारी के डर से आरोपी ने यह आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की. घटना की जानकारी मिलने के बाद Police ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

फिलहाल, आरोपी की स्थिति और आत्महत्या के प्रयास से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है. दरअसल, बीते 18 नवंबर को थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर-82 में हापुड़ निवासी हसीन का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ था. शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई थी.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हसीन 12 नवंबर को नौकरी की तलाश में नोएडा आया था. यहां आने के बाद उसने एक निजी कंपनी में काम करना शुरू कर दिया था. बताया गया कि 15 नवंबर की शाम हसीन अपने कमरे से बाहर निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. हसीन के काफी देर तक घर नहीं लौटने और उससे संपर्क नहीं हो पाने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो 16 नवंबर को परिजनों ने थाना फेस-2 Police से उसकी गुमशुदगी की शिकायत की थी.

Police उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन अगले दिन उसका शव सेक्टर-82 में मिलने से मामला गंभीर हो गया. शव की हालत देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी और आरोप लगाया था कि हसीन की हत्या की गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हसीन की दाहिनी आंख में गोली लगने की पुष्टि हुई थी.

इस खुलासे के बाद Police ने हत्या के एंगल से जांच तेज कर दी थी. Police ने घटनास्थल और आसपास के साक्ष्यों को जुटाने के साथ ही संदिग्धों से पूछताछ भी शुरू की थी. जांच के दौरान कुछ लोगों की भूमिका सामने आने के बाद Police आरोपियों की तलाश में जुट गई थी. अब हत्याकांड में वांछित एक आरोपी द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की घटना सामने आने के बाद मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है.

बताया जा रहा है कि आरोपी Police की गिरफ्तारी से बचने के लिए छिप रहा था और लगातार बढ़ते दबाव के बीच उसने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की. Police अब आरोपी के आत्महत्या के प्रयास के कारणों, घटना के समय और हसीन की हत्या में उसकी कथित भूमिका से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

–

पीकेटी/डीकेपी

Share