Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
स्वास्थ्य/चिकित्सा,राजनीति,राष्ट्रीय

आशा कार्यकर्ताओं पर मंत्री खादर का सवाल, ‘जब वे सरकार पर भरोसा नहीं कर रहीं, तो हम क्यों करें?’

आशा कार्यकर्ताओं पर मंत्री खादर का सवाल, ‘जब वे Government पर भरोसा नहीं कर रहीं, तो हम क्यों करें?’

Bengaluru, 26 नवंबर . कर्नाटक में आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन को लेकर राज्य Government और प्रदर्शनकारियों के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है. स्वास्थ्य मंत्री यू.टी. खादर ने Thursday को सवाल उठाया कि जब आशा कार्यकर्ता Government के आश्वासनों पर भरोसा नहीं कर रही हैं, तो Government उनसे भरोसे की उम्मीद क्यों करे. वहीं, कर्नाटक राज्य संयुक्त आशा कार्यकर्ता संघ की राज्य सचिव डी. नागलक्ष्मी ने कहा कि फ्रीडम पार्क में 10 दिनों से जारी आंदोलन Government को धमकी देने के लिए नहीं, बल्कि न्याय की मांग करने का उनका संवैधानिक अधिकार है.

Bengaluru के फ्रीडम पार्क में आशा कार्यकर्ताओं का दिन-रात का धरना Thursday को 10वें दिन भी जारी रहा. कार्यकर्ता अपने मानदेय में वृद्धि की मांग कर रही हैं. इस बीच Chief Minister डी.के. शिवकुमार ने प्रदर्शनकारियों से आंदोलन वापस लेने और Government पर भरोसा करने की अपील की है.

पत्रकारों से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री खादर ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं की अनुपस्थिति से Government का कामकाज और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं हुई हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि जब अस्पतालों में प्रसव और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं, तो आंदोलन जारी रखने की जरूरत क्या है.

उन्होंने कहा, “जब आशा कार्यकर्ता हम पर भरोसा नहीं कर रही हैं, तो हम उन पर भरोसा क्यों करें? क्या आशा कार्यकर्ताओं के बिना अस्पतालों में डॉक्टर और नर्स नहीं हैं? उनके साथ या उनके बिना काम जारी रहेगा. उन्होंने खुद दिखा दिया है कि उनके बिना भी काम हो सकता है.”

धरने के 10 दिन पूरे होने का उल्लेख करते हुए खडेर ने पूछा कि क्या स्वास्थ्य विभाग या गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं में कोई व्यवधान आया है. उन्होंने कहा, “क्या स्वास्थ्य विभाग में कोई समस्या है? क्या गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हुई हैं? ऐसा कुछ नहीं है. प्रसव हो रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर मुझे व्यक्तिगत रूप से दुख होता है. हमें उनके प्रति सहानुभूति है, लेकिन जब वे हम पर भरोसा नहीं कर रही हैं, तो हम उन पर भरोसा क्यों करें?”

तमिलनाडु का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां आशा कार्यकर्ता नहीं हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई हैं. उन्होंने कहा कि Government का धैर्य खत्म नहीं हुआ है, लेकिन लगातार आंदोलन जारी रहने से निराशा जरूर है.

खादर ने दोहराया कि Government पहले ही कह चुकी है कि आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि को लेकर शीतकालीन सत्र के बाद निर्णय लिया जाएगा. Government यह भी जांच करेगी कि उनके मानदेय में कितनी वृद्धि संभव है.

उन्होंने कहा, “अगर वे हमारे साथ सहयोग करेंगी, तो हम भी उनके साथ सहयोग करेंगे. अगर वे Government के काम का सम्मान करते हुए अपनी ड्यूटी पर लौटती हैं, तो मैं उनकी चिंताओं को Chief Minister तक पहुंचाऊंगा. अगर वे लगातार प्रदर्शन करती रहेंगी और चेतावनी देती रहेंगी, तो हम ऐसा क्यों करें? फिर हर कोई आंदोलन शुरू कर देगा.”

वहीं, Chief Minister शिवकुमार की आंदोलन वापस लेने की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए नागलक्ष्मी ने कहा कि संगठन को Chief Minister पर भरोसा है, लेकिन Government से बार-बार भरोसा करने की अपील करने के बजाय अपने वादों को पूरा करने की अपेक्षा है.

उन्होंने Friday (27 नवंबर) को Chief Minister के साथ प्रस्तावित बातचीत के लिए उनका आभार जताते हुए कहा कि भरोसे की कमी का माहौल Government के प्रतिनिधियों की ओर से बार-बार दिए गए अधूरे आश्वासनों के कारण पैदा हुआ है.

नागलक्ष्मी ने कहा, “आप हमसे भरोसा करने के लिए कह रहे हैं. हम आंदोलन इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हमें आप पर भरोसा है. अविश्वास का माहौल आपकी Government के प्रतिनिधियों ने ही बनाया है. पूर्व Chief Minister ने बार-बार आश्वासन दिए, लेकिन Government ने साबित कर दिया कि उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता. हमें आप पर बहुत भरोसा है. एक सच्चे भाई की तरह व्यवहार कीजिए. आप कहते हैं कि हमारी पीड़ा समझते हैं.”

संविधान दिवस का उल्लेख करते हुए उन्होंने आंदोलन को लोकतांत्रिक अधिकार बताया और कहा कि अपनी मांगें Government तक पहुंचाने के लिए उनके पास इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है.

उन्होंने कहा, “हमारा आंदोलन कोई धमकी नहीं है. आज संविधान दिवस है. लोकतंत्र में आंदोलन करना हमारा अधिकार है. आखिर हम अपनी बात आप तक कैसे पहुंचाएं? हम Government को धमकी नहीं दे रहे हैं. हम अपने जायज अधिकारों की मांग कर रहे हैं.”

मानदेय बढ़ाने में केंद्र Government की जिम्मेदारी को लेकर नागलक्ष्मी ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे अन्याय के लिए केंद्र और राज्य दोनों Governmentें जिम्मेदार हैं. उन्होंने कहा कि करीब 20 साल पहले शुरू हुई इस योजना के तहत कार्यकर्ताओं का मानदेय महंगाई बढ़ने के बावजूद लगभग उसी स्तर पर बना हुआ है.

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र Government ने मानदेय वृद्धि के आश्वासन को पूरा नहीं किया, जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने वृद्धि की घोषणा की थी. संगठन ने कर्नाटक के सभी सांसदों को ज्ञापन देकर हस्तक्षेप की मांग की है और केंद्र के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दी है. हालांकि, उन्होंने राज्य Government को केंद्र पर पूरी जिम्मेदारी डालने से बचने की चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में भी आशा कार्यकर्ताओं से वादे किए गए थे.

–

डीएससी

Share