Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
स्वास्थ्य/चिकित्सा,राजनीति,राष्ट्रीय

‘कांग्रेस नेताओं के लिए महल, आशा कार्यकर्ताओं के लिए तिरपाल’, कर्नाटक सरकार पर भाजपा का हमला

‘कांग्रेस नेताओं के लिए महल, आशा कार्यकर्ताओं के लिए तिरपाल’, कर्नाटक Government पर भाजपा का हमला

Bengaluru, 26 नवंबर . कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने Thursday को कांग्रेस Government पर आशा कार्यकर्ताओं के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया. उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से महिलाओं तथा फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से किए गए वादों को लेकर सवाल उठाए.

अशोक ने एक बयान में कहा कि Bengaluru के फ्रीडम पार्क में हजारों आशा कार्यकर्ता पिछले 10 दिनों से प्रदर्शन कर रही हैं. भारी बारिश के बीच वे तिरपाल के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं और मानदेय बढ़ाने तथा लंबित भुगतान की मांग कर रही हैं.

उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए सवाल किया, “क्या यही न्याय है?” उन्होंने कांग्रेस Government पर दोहरे मापदंड अपनाने और वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाया.

अशोक ने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी के प्रचार अभियान का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने महिलाओं और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 15,000 रुपये करने का वादा किया था, लेकिन कांग्रेस Government उस प्रतिबद्धता को पूरा करने में विफल रही.

उन्होंने आरोप लगाया, “आज वही महिलाएं बारिश में भोजन के लिए कतार में खड़ी हैं और सड़कों पर मांग करने को मजबूर हैं, जबकि आपकी Government कहती है कि उसके पास पैसा नहीं है.”

कुमार कृपा स्थित Governmentी आवास के कथित 100 करोड़ रुपये के नवीनीकरण को लेकर Government पर निशाना साधते हुए अशोक ने आरोप लगाया कि करदाताओं के पैसे का इस्तेमाल विलासिता पर किया जा रहा है, जबकि आशा कार्यकर्ताओं को 7,000 से 8,000 रुपये के मासिक मानदेय पर गुजारा करना पड़ रहा है और उन्हें तीन महीने तक लंबित भुगतान का इंतजार करना पड़ता है.

उन्होंने कहा, “कांग्रेस नेताओं के लिए आलीशान महल हैं, जबकि कर्नाटक की माताओं को तिरपाल की चादरों के सहारे रहने को मजबूर किया जा रहा है.”

अशोक ने कांग्रेस Government पर गारंटी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए गठित समितियों पर सार्वजनिक धन खर्च करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि इन समितियों का इस्तेमाल कांग्रेस कार्यकर्ताओं तक पैसा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने Government पर विज्ञापनों में हजारों करोड़ रुपये खर्च करने और वित्तीय कुप्रबंधन का भी आरोप लगाया.

राहुल गांधी से कांग्रेस के ‘नारी न्याय’ के वादों को लेकर सवाल करते हुए अशोक ने राज्य Government से कथित वित्तीय लूट रोकने, आशा कार्यकर्ताओं को 15,000 रुपये मानदेय देने के चुनावी वादे को पूरा करने और सभी लंबित भुगतान तत्काल जारी करने की मांग की. उन्होंने कहा, “कर्नाटक की स्वाभिमानी महिलाएं सब देख रही हैं और वे इस शर्मनाक विश्वासघात को माफ नहीं करेंगी.”

इस बीच, Bengaluru के फ्रीडम पार्क में आशा कार्यकर्ताओं का दिन-रात का प्रदर्शन Thursday को 10वें दिन में प्रवेश कर गया. कर्नाटक के Chief Minister डी.के. शिवकुमार ने प्रदर्शनकारियों से आंदोलन समाप्त करने की अपील की. उन्होंने उन्हें अपनी ‘माताएं और बहनें’ बताते हुए Government पर भरोसा करने और मांगों के समाधान के लिए सहयोग करने का आग्रह किया.

शिवकुमार Wednesday देर रात जापान के तीन दिवसीय दौरे से लौटे. उन्होंने प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं से कहा कि Government उनकी मांगों को लेकर चिंतित है और समाधान निकालने की कोशिश करेगी. हालांकि, उन्होंने कार्यकर्ताओं से आंदोलन जारी रखने के बजाय लचीला रुख अपनाने की अपील की.

–

डीएससी

Share