सपा के घोषणापत्र पर भाजपा-जदयू का हमला, कहा – जनता नहीं करेगी विश्वास, तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार

Lucknow, 26 नवंबर . उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर Samajwadi Party की तैयारियों पर भाजपा और जदयू ने तीखा हमला बोला है. संविधान दिवस के मौके पर सपा द्वारा जनमन का घोषणापत्र और पीडीए का प्रमाण पत्र जारी किए जाने पर उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य और जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि सपा के वादों पर अब उत्तर प्रदेश की जनता को भरोसा नहीं रहा.
Lucknow में से बातचीत में उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा चाहे कोई भी घोषणापत्र ले आए, यहां तक कि पूरा सैफई भी अगर यह कह दे कि वह उत्तर प्रदेश के लोगों के नाम लिख देगा, तो भी प्रदेश की जनता सपा पर विश्वास करने वाली नहीं है. सपा आने वाली नहीं है और भाजपा जाने वाली नहीं है. इनका घोषणापत्र जरूर जारी होगा, लेकिन उसका कोई असर नहीं पड़ेगा.
सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चल रहे टकराव पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह सपा और कांग्रेस की अपनी अंदरूनी समस्या है. सपा भी भाजपा की विरोधी है और कांग्रेस भी भाजपा की विरोधी है. उन्होंने कहा कि ये गठबंधन करके लड़ें, तब भी हम इन्हें हराएंगे और अलग-अलग लड़ें, तब भी हराएंगे. तीसरी बार फिर भाजपा Government बनाएगी. विपक्षी दल यह बात अच्छी तरह जानते हैं, फिर भी नाटक कर रहे हैं.
Patna में जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि सपा तथाकथित पीडीए के नाम पर लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रही है. कभी पीडीए का मतलब पंडित बताया जाता है, तो कभी पिछड़ा. अखिलेश यादव कई बार इस तरह की कोशिश कर चुके हैं.
उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के साथ सपा का गठबंधन खटाई में पड़ता हुआ दिख रहा है, तो दूसरी तरफ Chief Minister योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एनडीए उत्तर प्रदेश में काफी मजबूत स्थिति में है. योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश Government की बेशुमार उपलब्धियां हैं. लोगों का जीवन बेहतर हुआ है और कानून-व्यवस्था की स्थिति भी काफी अच्छी हुई है. इसका सीधा लाभ एनडीए को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिलेगा.
सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे पर राजीव रंजन ने कहा कि कांग्रेस को उसकी हैसियत बताने का काम Samajwadi Party कर रही है. पूरी तरह से हालात कांग्रेस के खिलाफ दिख रहे हैं. लोगों के बीच कांग्रेस को लेकर न कोई उत्साह है और न ही भरोसे का वातावरण है. इसीलिए Samajwadi Party ने भी कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना लिया है.
उन्होंने कहा कि यह अलग बात है कि गठबंधन हो भी जाए, तो भी यह गठबंधन योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता का मुकाबला नहीं कर पाएगा. वहीं, अगर ये दल बिखरते हैं, तो कांग्रेस को ज्यादा बड़ा नुकसान होगा.
–
पीआईएम/एबीएम


