भारत और तुर्की के बीच द्विपक्षीय संबंधों, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

New Delhi, 26 नवंबर . New Delhi में गुरुवाार को विदेश मंत्रालय (एमईए) के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और तुर्की की उप विदेश मंत्री बेरिस एकिन्सी ने मुलाकात की. इस दौरान India और तुर्की के आपसी संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा हुई.
बैठक के बाद विदेश मंत्रालय ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया, “सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने तुर्की गणराज्य की उप विदेश मंत्री बेरिस एकिन्सी से मुलाकात की. दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं के साथ-साथ भारत-तुर्की संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की.”
बेरिस एकिन्सी इस समय India के आधिकारिक दौरे पर हैं. वह Friday को New Delhi में होने वाली ‘इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन’ (आईओआरए) की 25वीं काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स (सीओएम) बैठक में हिस्सा लेने आई हैं.
इस बैठक की मेजबानी कर रहा India आईओआरए के भविष्य की नीतियों पर चर्चा करेगा. साथ ही क्षेत्रीय सहयोग के ढांचे की समीक्षा और सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान पर भी जोर दिया जाएगा.
India की आईओआरए अध्यक्षता (2025-2027) का विषय है – “इनोवेशन, ओपननेस, रेजिलिएंस एंड एडैप्टेबिलिटी इन द इंडियन ओशन रीजन” यानी हिंद महासागर क्षेत्र में नवाचार, खुलापन, मजबूती और अनुकूलन क्षमता.
विदेश मंत्रालय के अनुसार, आईओआरए के 23 सदस्य देशों और 12 संवाद साझेदारों के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की यह महत्वपूर्ण बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब इंडो-पैसिफिक क्षेत्र कई महत्वपूर्ण चुनौतियों और अवसरों के दौर से गुजर रहा है.
मंत्रालय ने कहा कि New Delhi में होने वाली यह बैठक हिंद महासागर क्षेत्र को शांति, स्थिरता, भरोसे और सतत विकास के क्षेत्र के रूप में और मजबूत बनाने के महत्व को रेखांकित करेगी. इसके साथ ही India की ‘महासागर’ (म्यूचुअल एंड होलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्योरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन) की सोच को आगे बढ़ाने में भी मदद करेगी. इसका उद्देश्य एक खुले, समावेशी और नियमों पर आधारित समुद्री व्यवस्था को बढ़ावा देना है.
काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स (सीओएम) आईओआरए की सबसे बड़ी निर्णय लेने वाली संस्था है. इसमें सदस्य देशों के विदेश मंत्री शामिल होते हैं. यह संस्था आईओआरए की नीतियों और रणनीतियों की दिशा तय करती है. सीओएम की प्रमुख जिम्मेदारियों में सदस्य देशों के बीच सहयोग की प्रगति की समीक्षा करना, नई नीतियां बनाना और सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान करना शामिल है, ताकि संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाया जा सके.
यह बैठक हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने और सदस्य देशों के बीच साझेदारी को नई दिशा देने की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
–
एवाई/डीकेपी


