Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

संविधान दिवस पर अरविंद केजरीवाल का आह्वान, बोले- बाबा साहब के संविधान के सच्चे प्रहरी बनें देशवासी

संविधान दिवस पर अरविंद केजरीवाल का आह्वान, बोले बाबा साहब के संविधान के सच्चे प्रहरी बनें देशवासी

संविधान दिवस पर अरविंद केजरीवाल का आह्वान, बोले- बाबा साहब के संविधान के सच्चे प्रहरी बनें देशवासी

New Delhi, 26 नवंबर . संविधान दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक अधिकारों और उसकी मूल भावना की रक्षा करने का आह्वान किया. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व Chief Minister अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संविधान देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, न्याय और सम्मान का आधार है. संविधान है, तो हमारे अधिकार हैं, संविधान है, तो न्याय है और संविधान है, तो हम हैं और हमारा यह देश है.

उन्होंने देशवासियों से बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए महान संविधान के सच्चे प्रहरी बनने की अपील की. अरविंद केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा कि देश में सत्ता और Political पार्टियां बदलती रहेंगी, लेकिन India का संविधान हमेशा अटल और मजबूत रहना चाहिए. संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र, समानता और नागरिकों के अधिकारों की बुनियाद है. इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है.

उन्होंने कहा कि संविधान की गरिमा और उसके मूल्यों को बनाए रखना जरूरी है, ताकि देश का लोकतांत्रिक ढांचा मजबूत बना रहे और हर नागरिक को उसके अधिकार मिलते रहें.

वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने भी संविधान दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में तैयार किया गया भारतीय संविधान दूरदर्शी सोच और मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण है. संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार दिया है. इसके माध्यम से India में ऐसी लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित हुई, जिसमें प्रत्येक नागरिक की आवाज और उसके अधिकारों को समान महत्व दिया गया है.

सिसोदिया ने कहा कि संविधान दिवस उन महान संविधान निर्माताओं के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है, जिनकी दूरदर्शिता और विचारों के कारण India अपनी तमाम विविधताओं के बावजूद एक मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि संविधान ने सभी नागरिकों को बराबरी का अधिकार देकर देश की एकता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान की है.

उन्होंने आगे कहा कि संविधान दिवस केवल शुभकामनाएं देने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि यह दिन संविधान की रक्षा का संकल्प लेने का भी अवसर है. यदि कोई तानाशाह सत्ता की हवस में नागरिकों के समानता और सम्मान के साथ जीने के अधिकारों पर चोट करता है या संविधान के मानवीय मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास करता है, तो उसका पूरी ताकत से विरोध किया जाना चाहिए. उन्होंने देशवासियों से संविधान की आत्मा और उसके मूल सिद्धांतों की रक्षा के लिए एकजुट रहने की अपील की.

उधर, आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी संविधान दिवस पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने संविधान निर्माण में योगदान देने वाले सभी महान व्यक्तित्वों को नमन करते हुए कहा कि इन महान लोगों ने एक स्वतंत्र, समानतापूर्ण और विविधताओं से भरे India की मजबूत नींव रखी.

संजय सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार है. इसके आदर्शों को आत्मसात करना और उनमें निहित न्याय, समानता, स्वतंत्रता तथा बंधुत्व के मूल्यों को बनाए रखना बेहद जरूरी है. उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वे संविधान के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाएं और इसकी मूल भावना की रक्षा करने का संकल्प लें. संविधान दिवस के मौके पर आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं के इन संदेशों के जरिए पार्टी ने लोकतंत्र, नागरिक अधिकारों, सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

–

पीकेटी/डीकेपी

Share