Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

उज्जैन में चारों शंकराचार्यों के स्थायी स्थान विकसित करने की शुरूआत: सीएम मोहन यादव

उज्जैन में चारों शंकराचार्यों के स्थायी स्थान विकसित करने की शुरूआत: सीएम मोहन यादव

उज्जैन, 26 नवंबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन में चारों मतों के शंकराचार्य के स्थाई स्थान विकसित किए जाएंगे, इसकी शुरुआत हो चुकी है.

Chief Minister मोहन यादव ने Thursday को उज्जैन के ग्राम ढेंढिया में आकार ले रहे श्री शारदा पीठ श्रृंगेरी शंकर मठ में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा और कुंभाभिषेक महोत्सव में सहभागिता की. उन्होंने श्री शारदा पीठ श्रृंगेरी के शंकराचार्य स्वामी विधुशेखर भारती महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर Chief Minister ने शंकराचार्य स्वामी को अंगवस्त्र और फल की टोकरी भेंट कर उनका अभिनंदन किया.

सीएम मोहन यादव ने नवनिर्मित श्रीशारदापीठ श्रृंगेरी शंकर मठ में मां शारदा, मां अंबा, भगवान शिव, भगवान गणेश, कार्तिक स्वामी, हनुमानजी तथा नवग्रह देवताओं की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर विधिवत पूजन-अर्चन किया. प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूजन की विधियां श्रृंगेरी मठ, कर्नाटक से आए विद्वान ब्राह्मणों के दल द्वारा संपन्न कराई गईं.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य ने सनातन धर्म की ध्वजा को देशभर में स्थापित करने का महान कार्य किया था. आज उज्जैन में पुनः ऐसा शुभ अवसर आया है, जब शंकराचार्य ने यहां अपना स्थान बनाया है. Chief Minister ने कहा कि अब शंकराचार्य स्वामी अपने भ्रमण के दौरान उज्जैन आकर यहां स्थायी रूप से रुक सकेंगे. राज्य Government का प्रयास है कि श्रृंगेरी मठ सहित चारों मठों के सभी शंकराचार्यों के स्थायी आवास उज्जैन में विकसित हों. वर्तमान में प्रथम शंकराचार्य का स्थान उज्जैन में स्थापित हो चुका है. द्वारका शंकराचार्य ने भी उज्जैन में स्थान के लिए स्वीकृति प्रदान की है और उसका निर्माण कार्य जारी है. हमारा प्रयास है कि सभी शंकराचार्यों के स्थायी स्थान उज्जैन में बनें.

Chief Minister यादव ने कहा कि उज्जैन को विश्व धरोहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं. आध्यात्मिक महापुरुषों और शंकराचार्यों की उपस्थिति से उज्जैन की आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक गरिमा और अधिक बढ़ेगी. सिंहस्थ-2028 के दौरान तथा इसके बाद भी श्रद्धालुओं एवं आमजन को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने में इन आध्यात्मिक केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. शंकराचार्य स्वामी का उज्जैन आना हम सभी के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है. उनके सान्निध्य से उज्जैन की सनातन, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को और अधिक मजबूती मिलेगी.

–

एसएनपी/डीकेपी

Share