26/11 की बरसी: इजरायल ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ एकजुटता दोहराई, पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

यरूशलेम, 26 नवंबर . इजरायल ने Thursday को 26/11 Mumbai आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और भारतीय लोगों के साहस तथा मुश्किल समय में दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले लोगों को सम्मान दिया.
इजरायल के विदेश मंत्रालय ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “इजरायल भारतीय लोगों के मजबूत हौसले, दूसरों की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले बहादुर लोगों और 26/11 Mumbai आतंकी हमलों में मारे गए निर्दोष लोगों की याद को सम्मान देता है. आतंकवाद की कोई सीमा नहीं होती और इसे हराने के हमारे साझा संकल्प की भी कोई सीमा नहीं है. आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इजरायल मजबूती से India के साथ खड़ा है.”
इससे पहले दिन में India में मौजूद इजरायली राजनयिकों ने भी 26/11 हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की और आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त लड़ाई के अपने संकल्प को दोहराया.
हमलों की 18वीं बरसी पर पश्चिमी India के लिए इजरायल के महावाणिज्य दूत यानिव रेवाच Mumbai के लियोपोल्ड कैफे पहुंचे. यह उन जगहों में से एक था, जिसे 26 नवंबर 2008 के आतंकी हमलों के दौरान निशाना बनाया गया था.
से विशेष बातचीत में रेवाच ने कहा, “मैं यहां India के प्रति अपनी एकजुटता दिखाने आया हूं. जो कुछ यहां हुआ, उसे हम कभी नहीं भूलेंगे. सिर्फ इस जगह को नहीं, बल्कि पूरे Mumbai शहर को हम याद रखते हैं. हम India का समर्थन करते हैं, India के साथ खड़े हैं. हम न कभी भूलेंगे, न माफ करेंगे, और आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ाई जारी रखेंगे.”
उन्होंने कहा कि India और इजरायल को आतंकवाद के खिलाफ और ज्यादा मिलकर काम करना चाहिए. इसमें सिर्फ आतंकवादी संगठनों का ही नहीं, बल्कि उन्हें समर्थन देने वाली Governmentों और देशों का भी मुकाबला करना शामिल है.
रेवाच ने कहा, “India कई क्षेत्रों में काफी आगे है और इन मुद्दों पर हमें India से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है. आतंकवाद से निपटने के मामले में हमें मिलकर काम करते रहना चाहिए. सिर्फ आतंकवादी समूहों के खिलाफ ही नहीं, बल्कि उन देशों और Governmentों के खिलाफ भी जो इन संगठनों के पीछे खड़े होते हैं.”
India में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने भी 26/11 हमलों के पीड़ितों को याद करते हुए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “26/11 Mumbai आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को याद कर रहा हूं.”
India स्थित इजरायली दूतावास ने भी हमलों में मारे गए लोगों के परिवारों और बचे हुए लोगों के प्रति अपनी एकजुटता जताई. दूतावास ने उन 166 लोगों को याद किया, जिनकी इस हमले में जान गई थी. इनमें नरीमन हाउस में मारे गए पांच इजरायली नागरिक भी शामिल थे.
दूतावास ने कहा, “26/11 Mumbai आतंकी हमलों की बरसी पर हम 166 निर्दोष लोगों को याद करते हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई. इनमें पांच इजरायली नागरिक – गैब्रियल और रिवका होल्ट्जबर्ग, लीबिश टेटेलबाम, बेंटजियन क्रोमन और योचेवेद ओरपाज शामिल हैं, जिन्हें नरीमन हाउस में मार दिया गया था. आज हम पीड़ितों के परिवारों, हमले से बचे लोगों और India के लोगों के साथ खड़े हैं. उनकी क्षति को कभी भुलाया नहीं जाएगा. आतंकवाद के खिलाफ खड़े रहने और जान गंवाने वालों को याद रखने के अपने संकल्प में India और इजरायल एकजुट हैं.”
–
एवाई/एबीएम


