Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,कानून,राष्ट्रीय

जालंधर : 1,900 करोड़ रुपए के निवेशक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने 39 करोड़ रुपए की 61 संपत्तियां जब्त कीं

जालंधर : 1,900 करोड़ रुपए के निवेशक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने 39 करोड़ रुपए की 61 संपत्तियां जब्त कीं

जालंधर, 26 नवंबर . ईडी ने एक कंपनी के खिलाफ जांच के तहत 61 अचल संपत्तियों (फ्लैट और कमर्शियल प्लॉट) को जब्त किया है. इन संपत्तियों की कीमत 39.29 करोड़ रुपए है. यह कंपनी लोगों को डेटा-सेंटर एसेट्स में निवेश करने का लालच देकर उनके साथ धोखाधड़ी करती थी.

Enforcement Directorate (ईडी) के जालंधर जोनल ऑफिस ने ‘व्यूनाउ ग्रुप’ से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत कार्रवाई की है. इस ग्रुप पर आरोप है कि उसने निवेशकों को ज्यादा रिटर्न देने का वादा करके उनसे 1,917 करोड़ रुपए जुटाए और फिर इस रकम में हेराफेरी की. यह जानकारी एक अधिकारी ने अपने बयान में दी.

ईडी ने बताया कि यह कार्रवाई 17 नवंबर को जारी एक प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर (पीएओ) के तहत की गई है. यह आदेश ‘प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट’ (पीएमएलए), 2002 की धारा 5(1) के अंतर्गत जारी किया गया था.

ईडी के अनुसार, जब्त की गई संपत्तियों में 61 अचल संपत्तियां और एक चल संपत्ति शामिल है. चल संपत्ति के रूप में एक बैंक खाते में मौजूद 44.31 लाख रुपए की राशि को जब्त किया गया है.

बयान में कहा गया है कि ये संपत्तियां ‘व्यूनाउ इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड’ और उन अन्य व्यक्तियों या संस्थाओं के नाम पर थी, जो ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ (अपराध से प्राप्त रकम) के हेरफेर और इस्तेमाल से जुड़े थे. इनमें वे संपत्तियां भी शामिल हैं, जिनकी पहचान ‘प्रोसीड्स ऑफ क्राइम’ के रूप में की गई है.

ईडी ने अपनी जांच की शुरुआत नोएडा के सेक्टर 58 Police स्टेशन में दर्ज एक First Information Report और अन्य राज्यों में दर्ज कुछ और First Information Report के आधार पर की थी.यह जांच ‘व्यूनाउ ग्रुप’ की ‘माईक्लाउडपार्टिकल’ स्कीम से जुड़ी है.

इस स्कीम के तहत निवेशकों को ‘सेल-एंड-लीज-बैक’ मॉडल के जरिए डेटा-सेंटर एसेट्स या ‘क्लाउड पार्टिकल्स’ खरीदने के लिए कहा गया था. इसमें निवेशकों को 120 महीनों तक हर महीने एक निश्चित किराया देने का वादा किया गया था.

ईडी की जांच से पता चला है कि निवेशकों को जो डेटा-स्टोरेज क्षमता बताई गई थी, वह सर्वर की वास्तविक क्षमता से कहीं ज्यादा थी. ‘क्लाउड पार्टिकल्स’ के नाम पर निवेशकों से 3,717 करोड़ रुपए जुटाए गए, जबकि असल में कंपनी के पास ऐसे कोई ‘क्लाउड पार्टिकल्स’ थे ही नहीं.

ईडी के मुताबिक, कंपनी ने शुरुआती निवेशकों को 1,800 करोड़ रुपए वापस कर दिए, लेकिन बाकी बचे 1,917 करोड़ रुपए की हेराफेरी कर ली गई. इस तरह निवेशकों को न तो कोई रिटर्न मिला और न ही उनका निवेश किया गया पैसा वापस मिला, जिससे उनके साथ धोखाधड़ी हुई.

जांच एजेंसी ने बताया कि इस मामले में ईडी पहले ही सुखविंदर सिंह खरौर, डिंपल खरौर और आरिफ निसार को गिरफ्तार कर चुकी है. इससे पहले जारी किए गए पीएओ (अस्थायी कुर्की आदेशों) में 178.12 करोड़ रुपए और 19.1 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई थी. 24 अप्रैल, 2025 को जालंधर की विशेष अदालत (पीएमएलए) में उनके और उनसे जुड़ी इकाइयों के खिलाफ एक चार्जशीट भी दाखिल की गई थी.

मौजूदा कार्रवाई में अस्थायी रूप से कुर्क की गई संपत्तियां, पहले की गई कुर्की में शामिल संपत्तियों के अतिरिक्त हैं. इस तरह, अब तक ईडी द्वारा कुल 236.95 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है.

–

एससीएच/वीसी

Share