Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

शादी से पहले पार्टनर से एचआईवी-पॉजिटिव होने की बात छिपाने पर कोलकाता में युवक गिरफ्तार

शादी से पहले पार्टनर से एचआईवी पॉजिटिव होने की बात छिपाने पर कोलकाता में युवक गिरफ्तार

शादी से पहले पार्टनर से एचआईवी-पॉजिटिव होने की बात छिपाने पर कोलकाता में युवक गिरफ्तार

कोलकाता, 26 नवंबर . कोलकाता के बांसद्रोणी इलाके में Wednesday को एक युवक को अपनी पार्टनर से शादी से पहले अपना एचआईवी-पॉजिटिव होने की बात छिपाकर कथित तौर पर धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. Police ने Thursday को यह जानकारी दी.

Police के अनुसार, युवक एक निजी संस्थान में काम करता है. उसकी मुलाकात महिला से कुछ साल पहले social media के जरिए हुई थी. महिला एक निजी अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करती है. धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों बाद में शारीरिक रूप से भी करीब आ गए.

महिला ने आरोप लगाया कि उसके पार्टनर ने अपनी बीमारी के बारे में जानते हुए भी पूरे रिश्ते के दौरान अपने एचआईवी-पॉजिटिव होने की बात छिपाए रखी. यह बात तब सामने आई, जब उसने उससे शादी और परिवार शुरू करने की बात शुरू की.

एक वरिष्ठ Police अधिकारी ने कहा कि महिला ने हाल ही में घर बसाने और परिवार शुरू करने की इच्छा जताई थी. हालांकि, युवक इस विषय को टालता रहा, जिससे उसका शक बढ़ गया. हालांकि वह अभी भी उससे शादी करने की इच्छुक थी, उसने शादी की तैयारियों के तहत कई मेडिकल टेस्ट कराने का फैसला किया.

युवक ने शुरू में टेस्ट कराने से मना किया, लेकिन महिला के बार-बार कहने पर वह आखिरकार मान गया. मेडिकल जांच के दौरान वह एचआईवी-पॉजिटिव पाया गया, जिससे महिला को गहरा झटका लगा.

इसके बाद महिला ने खुद भी एचआईवी टेस्ट कराया. उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके पार्टनर को रिश्ते में आने से पहले ही अपने संक्रमण के बारे में पता था और उसने यह जानकारी उससे छिपाई थी. उसकी शिकायत के अनुसार, युवक ने यह भी बताया था कि अतीत में उसके कई अन्य महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध रहे थे.

इस खुलासे के बाद महिला बांसद्रोणी Police स्टेशन पहुंची और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. उसने उस पर विश्वासघात और धोखाधड़ी का आरोप लगाया.

वरिष्ठ Police अधिकारी ने कहा, “महिला Police स्टेशन आई और शिकायत दर्ज कराई. उसके आरोपों के आधार पर हमने Wednesday को युवक को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.”

–

वीकेयू/एएस

Share