हर खिलाड़ी को जिम्मेदारी लेनी होगी, गलतियों को सुधाकर हम दूसरे मैच में वापसी करने का प्रयास करेंगे: कोच जमील

क्राइस्टचर्च, 14 नवंबर . भारतीय पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच खालिद जमील ने अपने खिलाड़ियों से जिम्मेदारी लेने और बेहतर प्रदर्शन करने को कहा है. Sunday को वन न्यूजीलैंड स्टेडियम में होने वाले दूसरे इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच में भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा.
ऑकलैंड में खेले गए पहले फ्रेंडली मैच में India को 0-5 से हार का सामना करना पड़ा था. उस मैच में न्यूजीलैंड के लिए जेसी रान्डेल ने दो गोल किए, जबकि क्रिस वुड और लैचलान बेलीस ने एक-एक गोल किया. इसके अलावा, India के बिजॉय वर्गीज ने एक ‘आत्मघाती गोल’ (अपनी ही टीम के गोलपोस्ट में गोल) कर दिया था.
ऑकलैंड में India के निराशाजनक प्रदर्शन को स्वीकार करते हुए जमील ने कहा कि तैयारी के दौरान टीम के सामने आई चुनौतियों के बावजूद, हार के लिए कोई बहाना नहीं चलेगा. उन्होंने सभी खिलाड़ियों से क्राइस्टचर्च में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए कहा.
जमील ने कहा, “अगर आप नतीजे को देखें, तो यह उम्मीद के मुताबिक नहीं था, लेकिन खिलाड़ी अपना पूरा जोर लगा रहे हैं. खिलाड़ियों का रवैया बहुत अच्छा रहा है. इसमें कोई शक नहीं कि हम एक मजबूत टीम के खिलाफ खेल रहे थे, लेकिन फिर भी कोई बहाना नहीं चलेगा. हमें अपनी गलतियों को सुधारना होगा और वापसी करनी होगी. कल के मैच में हर खिलाड़ी को जिम्मेदारी लेनी होगी और अपना सब कुछ झोंक देना होगा.”
पहले मैच से पहले भारतीय टीम को साढ़े सात घंटे के समय के अंतर और तैयारी के लिए बहुत कम समय मिलने जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था. हालांकि, जमील ने कहा कि अब खिलाड़ी वहां के माहौल में ढल चुके हैं. उन्होंने कहा, “हम अपने घर से दूर खेल रहे हैं और यहां साढ़े सात घंटे का समय का अंतर है. यात्रा से पहले हमें अभ्यास के लिए केवल एक दिन मिला था, और उसके दो दिन बाद ही हमें मैच खेलना पड़ा. माहौल में ढलने में समय लगता है. कभी-कभी दिमाग तो तैयार होता है, लेकिन शरीर साथ नहीं देता. लेकिन मुझे लगता है कि अब सभी खिलाड़ी वहां के हालात में पूरी तरह ढल चुके हैं.”
मुख्य कोच ने हार की जिम्मेदारी खुद ली, साथ ही उन व्यक्तिगत गलतियों की ओर भी इशारा किया, जिनकी वजह से टीम ने गोल खाए. उन्होंने आगे कहा, “हां, यह मेरी गलती है. कुछ व्यक्तिगत गलतियां भी हुईं, जिनके कारण हमें गोल खाने पड़े. मगर एक अच्छी बात यह है कि खिलाड़ियों का रवैया बहुत सकारात्मक है. वह वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.” भारतीय कप्तान अनिरुद्ध थापा, जिन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में दूसरी बार ऑकलैंड में टीम की कप्तानी की, ने इस नतीजे को निराशाजनक बताया और बेहतर अनुशासन तथा आपसी तालमेल की अहमियत पर जोर दिया.
थापा ने कहा, “यह हमारे लिए बहुत निराशाजनक नतीजा रहा. मैच के बाद सभी खिलाड़ी बहुत दुखी थे. हम यहां अच्छा प्रदर्शन करने के इरादे से आए थे, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम मजबूत थी और उन्होंने हमारी गलतियों का फायदा उठाया. एक टीम के तौर पर हमें जिम्मेदारी लेनी होगी. हमें पता है कि हम बेहतर कर सकते हैं, और कल हमें यह साबित करना होगा.”
मिडफील्डर ने इस बात पर भी जोर दिया कि मुश्किल पलों में खिलाड़ियों को एकजुट रहना चाहिए और एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए. उन्होंने कहा, “इस स्तर पर आप बहुत ज्यादा गलतियां नहीं कर सकते. हमें और अधिक अनुशासित रहने, एकजुट होकर खेलने और आपस में बेहतर तालमेल रखने की जरूरत है.”
Friday शाम को भारतीय टीम क्राइस्टचर्च के लिए रवाना हुई. इससे पहले दिन में जिन खिलाड़ियों ने ऑकलैंड में पूरे 90 मिनट नहीं खेले थे, उन्होंने जिम सेशन में हिस्सा लिया. Saturday को टीम ने मैच वाले मैदान पर अपना आखिरी ट्रेनिंग सेशन पूरा किया. जमील ने भारतीय फुटबॉल प्रशंसकों से धैर्य रखने और टीम का समर्थन जारी रखने की अपील की. उन्होंने बताया कि टीम अभी एक ‘रीबिल्डिंग’ (पुनर्निर्माण) प्रक्रिया से गुजर रही है, जिसमें नए खिलाड़ियों को मौके दिए जा रहे हैं. उन्होंने कहा, “हम एक अच्छी प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और हमें इस तरह के मैच खेलने की जरूरत है. हम नए खिलाड़ियों को भी मौके दे रहे हैं.”
ऑकलैंड वाले मैच में चार खिलाड़ियों – मुहम्मद सुहैल, डेविड लालहलानसांगा, टोम्बा सिंह हाओबाम और रिकी मीतेई हाओबाम – ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया. जमील ने कहा, “हमें Sunday वापसी करनी होगी. मैं इस मैच में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा. हमें अपना सब कुछ झोंक देना होगा. मैंने खिलाड़ियों को यह संदेश दे दिया है. हमें मैदान पर उतरकर अपना सर्वश्रेष्ठ देना है. सभी खिलाड़ी बहुत प्रेरित हैं.”
थापा ने भी कोच के भरोसे को दोहराते हुए कहा कि टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ मिले दूसरे मौके का पूरा फायदा उठाने के लिए दृढ़ संकल्पित है.उन्होंने आगे कहा, “हम पिछले नतीजे को तो नहीं बदल सकते, लेकिन उससे सीख जरूर ले सकते हैं. हम इस बार कहीं बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं.” यह मुकाबला वन न्यूजीलैंड स्टेडियम में होने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच होगा. इस स्टेडियम की क्षमता 25,000 दर्शकों की है और इसे इसी साल मार्च में खोला गया था.
–
एसएम/एबीएम


