राज ठाकरे को कोई नहीं पूछता तो यूपी-बिहार के लोगों को गाली देकर मीडिया में बनाते हैं जगह : प्रशांत किशोर

Patna, 14 नवंबर . जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने Maharashtra नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के छठ पर्व को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने Saturday को कहा कि राज ठाकरे जैसे लोगों को जब कोई नहीं पूछता, तब वे उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को गाली देकर मीडिया में जगह बनाने की कोशिश करते हैं. ऐसे लोगों को मीडिया को अनावश्यक महत्व नहीं देना चाहिए.
प्रशांत किशोर ने कहा कि राज ठाकरे का अपना कोई स्पष्ट Political रुख नहीं है. कभी वे Prime Minister Narendra Modi का गुणगान करने लगते हैं, तो अगले ही दिन उनकी शिकायत करने लगते हैं. कभी इधर हो जाते हैं, कभी उधर. उनका एकमात्र एजेंडा किसी भी तरह मीडिया में बने रहना है. जब छह महीने तक कोई नहीं पूछता, तो बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के खिलाफ बयान देने लगते हैं.
उन्होंने सवाल किया कि आखिर राज ठाकरे को कौन पूछ रहा है और वे खुद कहां खड़े हैं? उन्होंने कहा कि Maharashtra में एनडीए और भाजपा की Government है. यदि वहां हिंदी भाषी लोगों के साथ कुछ गलत होता है, तो बिहार, उत्तर प्रदेश और हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोग भाजपा से सवाल पूछेंगे और जवाब मांगेंगे. किसी के पिता का राज नहीं है कि वह दूसरे राज्यों के लोगों को अपमानित करे.
प्रशांत किशोर ने छठ पर्व के दौरान लोगों से मुलाकात और जनसंपर्क को लेकर कहा कि छठ बिहार की आस्था का सबसे बड़ा महापर्व है. ऐसे में उनकी जिम्मेदारी है कि वे लोगों के बीच जाएं, उनके घरों और मोहल्लों में पहुंचें तथा देखें कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो.
Chief Minister से मुलाकात को Political शिष्टाचार बताते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति से मिलने पर अच्छे तरीके से ही बातचीत की जाएगी. चाहे किसी वार्ड में भाजपा या राजद का मंडल अध्यक्ष मिल जाए, उससे भी शिष्टाचार से ही मिलेंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति, जाति या धर्म से नहीं, बल्कि बिहार की गरीबी और पिछड़ेपन से है.
Prime Minister Narendra Modi के प्रस्तावित बिहार दौरे पर भी प्रशांत किशोर ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि Prime Minister के दौरे से बिहार के लोगों को केवल बढ़िया-बढ़िया और लच्छेदार बातें सुनने को मिलेंगी. वे अपनी प्रशंसा करेंगे, लेकिन यह नहीं बताएंगे कि बिहार को बाढ़ से मुक्ति कब मिलेगी, शिक्षा और रोजगार की स्थिति कैसे सुधरेगी तथा पलायन कब रुकेगा.
उन्होंने छठ के लिए 1,800 विशेष ट्रेनों की घोषणा का जिक्र करते हुए सवाल किया कि वे ट्रेनें कहां गईं? बिहार के लोगों को ट्रेनों में किसी तरह लदकर और लटककर यात्रा क्यों करनी पड़ रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि Prime Minister बिहार के मूल मुद्दों पर बात करने के बजाय जाति, धर्म और देश-दुनिया की बातें करेंगे. राहुल गांधी के फोन टैपिंग के आरोप पर प्रशांत किशोर ने कहा कि फोन टैपिंग की बात कोई नई नहीं है. पेगासस मामले के समय से ही यह सार्वजनिक चर्चा का विषय रहा है. उन्होंने कहा कि Political और सामाजिक जीवन में सक्रिय लोगों को मालूम है कि विपक्ष में रहने वालों के फोन टैप किए जाते हैं.
–
एमएनपी/एएस


