
Mumbai , 5 सितंबर . Actor हर्षवर्धन राणे ने शिक्षक दिवस के अवसर पर उन लोगों को याद किया, जिन्होंने उन्हें एक बेहतर इंसान और इतने मुकाम तक पहुंचाने में मदद की.
Actor ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए उन रिश्तों की झलक दिखाई जो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने सफर के दौरान बनाए हैं. पहली तस्वीर में Actor हर्षवर्धन राणे एक्टर-प्रोड्यूसर जॉन अब्राहम के साथ हैं. दोनों एक तस्वीर में एक गर्मजोशी भरा पल शेयर करते दिख रहे हैं. एक और तस्वीर में फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा एक कुर्सी पर बैठे हैं, जबकि तीसरी फोटो में हर्षवर्धन एक्टिंग कोच सौरभ सचदेवा के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं.
तस्वीर शेयर कर Actor ने लिखा, “मेरे टीचर्स मेरे गॉडफादर के लिए. शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.” इसके बाद उन्होंने एक और लाइन लिखी, “मैं उनसे सीख रहा हूं बस काम करते रहना.”
Actor हर्षवर्धन राणे जॉन अब्राहम को अपना मेंटर मानते हैं. बताया जाता है कि हर्षवर्धन राणे की जॉन से पहली मुलाकात 2004 में हुई थी, जब एक डिलीवरी बॉय के तौर पर उन्होंने जॉन अब्राहम को एक हेलमेट डिलीवर किया था. सालों बाद दोनों अब साथ में फिल्म ‘फोर्स-3’ में नजर आएंगे.
जॉन अब्राहम इस फिल्म में एक बार फिर अपने लोकप्रिय और दमदार किरदार एसीपी यशवर्धन सिंह के रूप में लौट रहे हैं, जबकि हर्षवर्धन इस फिल्म में खलनायक (विलेन) या उनके आमने-सामने की टक्कर वाले रोल में दिखाई देंगे.
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (आरजीवी) और Actor हर्षवर्धन राणे के बीच का बॉन्ड सिनेमाई जूनून, आपसी सम्मान और एक बड़े क्रिएटिव बदलाव पर टिका है. क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘Police कंपनी’ को राम गोपाल वर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं, जो Mumbai एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक की जिंदगी पर आधारित एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें एक्टर Police वाले का रोल करेंगे.
शूटिंग और फिजिकली मुश्किल रोल की तैयारी के साथ-साथ Actor हर्षवर्धन राणे साइकोलॉजी (ऑनर्स) में बैचलर ऑफ आर्ट्स कर रहे हैं, जिसकी झलक वह अपने social media अकाउंट पर दिखाते रहते हैं.
–
एनएस/वीसी