Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

राहुल गांधी कभी सनातन संस्कृति के समर्थक नहीं रहे: प्रमोद चंद्रवंशी

राहुल गांधी कभी सनातन संस्कृति के समर्थक नहीं रहे: प्रमोद चंद्रवंशी

Patna, 14 नवंबर . बिहार Government के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और Maharashtra नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे के बयानों पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने राहुल गांधी पर सनातन संस्कृति का समर्थक नहीं होने का आरोप लगाया. वहीं, राहुल गांधी के फोन टैपिंग के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi ऐसे ओछे कामों में नहीं पड़ते.

बिहार Government के मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने राहुल गांधी की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी कभी भी सनातन संस्कृति के समर्थक नहीं रहे हैं. यह बात शुरू से ही स्पष्ट है. उन्होंने देश के पहले Prime Minister पंडित जवाहरलाल नेहरू का भी जिक्र करते हुए कहा कि वे भी सनातन संस्कृति के समर्थक नहीं थे. इसी वजह से उनके और भाजपा के वैचारिक मार्गदर्शक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बीच वैचारिक मतभेद थे.

मंत्री ने सवाल उठाया कि जो व्यक्ति सनातन संस्कृति का समर्थक नहीं रहा, वह हिंदू धर्म, संस्कृति, लोक आस्था और परंपराओं का समर्थक कैसे हो सकता है?

Maharashtra में छठ पूजा को लेकर एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे के बयान पर भी मंत्री ने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि राज ठाकरे को इस तरह के विवादित बयान देने से बचना चाहिए. हर व्यक्ति की अपनी आस्था और विश्वास होता है. किसी को भी दूसरे की धार्मिक मान्यताओं का अपमान नहीं करना चाहिए.

चंद्रवंशी ने कहा कि छठ पूजा के अवसर पर बिहार के हजारों मजदूर Maharashtra में मेहनत करते हैं. वहां केवल मजदूर ही नहीं बल्कि अधिकारी भी काम करते हैं और Maharashtra के विकास में योगदान देते हैं. ऐसे में राज ठाकरे को कम से कम उन लोगों की मेहनत और आस्था का सम्मान करना चाहिए.

राहुल गांधी के फोन टैपिंग के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi इस तरह के ओछे कामों में नहीं पड़ते. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बात वह अपनी व्यक्तिगत हैसियत से कह रहे हैं. इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके व्यवहार, आचरण, गतिविधियों और कार्यों को देखते हुए राष्ट्रीय हित में उनका फोन टैप किया जाना चाहिए. इस टिप्पणी को लेकर Political बयानबाजी तेज हो सकती है.

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए मंत्री ने उन्हें अपने माता-पिता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल की समीक्षा करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि तेजस्वी को उस समय के बिहार की स्थिति की तुलना मौजूदा Government के कार्यकाल से करनी चाहिए.

चंद्रवंशी ने कहा कि आज बिहार में न तो अपहरण की घटनाएं हो रही हैं और न ही रंगदारी मांगी जा रही है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी को पहले अपने माता-पिता के शासनकाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति का आकलन करना चाहिए और फिर वर्तमान Government के कामकाज पर सवाल उठाने चाहिए.

Jharkhand कांग्रेस के विधायक भूषण बारा पर लगे दुष्कर्म के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए चंद्रवंशी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं का तौर-तरीका और चरित्र शुरू से ही खराब रहा है.

अपने आरोपों के समर्थन में उन्होंने बिहार के पापरी बोस मामले, तंदूर हत्याकांड, Rajasthan के भंवरी देवी मामले और बिहार के बॉबी हत्याकांड का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ये घटनाएं कांग्रेस के शासनकाल में हुई थीं. साथ ही कांग्रेस की प्रवक्ता नियुक्तियों पर भी सवाल उठाए और कहा कि पार्टी के पास अच्छे लोगों की कमी है.

मंत्री ने भाजपा की चुनावी सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 से पहले यह धारणा थी कि किसी खास समुदाय के वोट के बिना सत्ता में आना संभव नहीं है. लेकिन Narendra Modi के नेतृत्व में भाजपा ने 2014 में 282 और 2019 में 303 Lok Sabha सीटें जीतकर इस धारणा को गलत साबित किया.

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को अब यह समझ आ गया है कि जब तक हिंदू एकजुट रहेंगे, तब तक Prime Minister मोदी को कमजोर करना मुश्किल होगा. इसलिए विपक्ष हिंदुओं को बांटने की कोशिश कर रहा है.

–

एसएके/पीएम

Share