Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
हॉकी,खेल

सुमराय टेटे: बांस और चमड़े की गेंद से शुरू हुआ हॉकी का सफर, देश को अपनी कप्तानी में कॉमनवेल्थ गेम्स में दिलाया मेडल

सुमराय टेटे: बांस और चमड़े की गेंद से शुरू हुआ हॉकी का सफर, देश को अपनी कप्तानी में कॉमनवेल्थ गेम्स में दिलाया मेडल

New Delhi, 14 नवंबर . Jharkhand में एक जिला है सिमडेगा. सिमडेगा को देश में हॉकी की नर्सरी माना जाता है. यहां से निकले कई खिलाड़ियों ने न सिर्फ भारतीय हॉकी टीम में अपनी जगह बनाई है, बल्कि अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर अपना नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित किया है. इन्हीं में एक नाम सुमराय टेटे का है.

सुमराय टेटे का जन्म 15 नवंबर 1979 को सिमडेगा जिले के कसिरा मेरोंगटोली में एक साधारण आदिवासी परिवार में हुआ था. उनके पिता बरनबास टेटे और माता संतोषी टेटे थे. परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी. पढ़ाई के दौरान सुमराय की दिलचस्पी हॉकी में बढ़ी. वह अपने हॉकी खिलाड़ी चाचा सिमोन टेटे से प्रेरित थीं. कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद उनके माता-पिता ने उन्हें इस खेल में आगे बढ़ने में सहयोग किया.

शुरुआती दिनों में संसाधन की कमी की वजह से सुमराय ने बांस की लकड़ी और चमड़े की गेंद से हॉकी खेलना शुरू किया.

धीरे-धीरे उनका खेल निखरता गया और स्थानीय प्रतियोगिताओं में वह बेहतर प्रदर्शन करने लगीं. स्कूल के कोच थियोडर खेस और जगेश्वर मांझी की नजर उन पर पड़ी. उन्होंने सुमराय के अंदर छिपे हुनर को पहचाना और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण के लिए प्रेरित किया. इसके बाद जिला स्तर की प्रतियोगिता में उनके शानदार खेल को देखकर बरियातू गर्ल्स हॉकी सेंटर रांची के कोच नरेंद्र सिंह सैनी ने उन्हें सेंटर में दाखिला दिलाया. 1990 में बरियातू हॉकी सेंटर में उनका चयन हुआ और यहीं से उनके पेशेवर हॉकी करियर की शुरुआत हुई. यहां उन्हें 1200 रुपये की छात्रवृत्ति मिलती थी. हालांकि, ये उनके खर्च पूरे करने के लिए काफी नहीं था. उनके पिता बहुत मुश्किल से उन्हें 500 रूपया महीना भेजते थे.

बरियातू हॉकी सेंटर में सुमराय ने 1990 से 1996 तक लगातार छह साल तक प्रशिक्षण लिया. 1997 में सुमराय टेटे को भारतीय रेलवे में नौकरी मिली, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर हुई. नौकरी मिलने के बाद भी उन्होंने हॉकी को जारी रखा और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया.

सुमराय ने 1995 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था. अपनी क्षमता की बदौलत वह भारतीय टीम की कप्तान भी बनीं.

वह भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी करने वाली Jharkhand की पहली महिला खिलाड़ी हैं. उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. 2002 कॉमनवेल्थ गेम्स की ऐतिहासिक जीत सुमराय टेटे के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है. इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता. टूर्नामेंट में टेटे का प्रदर्शन शानदार रहा था.

वह चैंपियंस ट्रॉफी (2002, जोहान्सबर्ग)– कांस्य पदक, कॉमनवेल्थ गेम्स (2002, मैनचेस्टर)- स्वर्ण, एशियाई खेल (2003, बुसान)– चौथा स्थान, एमआइए हॉकी चैंपियनशिप (2003, सिंगापुर)- स्वर्ण, एफ्रो-एशियाई खेल (2003, हैदराबाद)- स्वर्ण, एशिया कप (2004, New Delhi)– स्वर्ण पदक और कॉमनवेल्थ गेम्स (2006, मेलबर्न) में रजत पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थीं. कॉमनवेल्थ गेम्स में वह भारतीय टीम की कप्तान थीं.

सुमराय का करियर 2006 में अभ्यास के दौरान घुटने की चोट के कारण प्रभावित हुआ. चोट की वजह से उन्हें अंतरराष्ट्रीय हॉकी से दूरी बनानी पड़ी.

एक खिलाड़ी के रूप में संन्यास के बाद वह कोचिंग के क्षेत्र में सक्रिय रहीं. वह 2011 से 2014 तक भारतीय महिला हॉकी टीम की सहायक कोच रहीं. इसके अलावा उन्होंने Jharkhand की टीम और रेलवे की हॉकी टीम को भी प्रशिक्षण दिया. वर्तमान में सुमराय टेटे दक्षिण-पूर्वी रेलवे महिला हॉकी टीम की कोच हैं और रांची रेल मंडल में कार्यरत हैं. इसके अलावा हॉकी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं.

100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली सुमराय टेटे को इस खेल में उनके योगदान के लिए India Government द्वारा 2017 में उन्हें मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. वह इस सम्मान को हासिल करने वाली देश की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी हैं.

–

पीएके

Share