‘कभी कॉमेडियन तो कभी एलियन लगते हैं’ राहुल गांधी पर संतोष सुमन का तीखा हमला

गयाजी, 14 नवंबर . बिहार Government में मंत्री संतोष सुमन ने Prime Minister Narendra Modi पर राहुल गांधी के बयानों को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी उल्टी-सीधी बातें करते हैं. वह नेता हैं, Actor हैं या संत हैं? उनके आचरण से कभी-कभी ऐसा लगता है कि राहुल गांधी कॉमेडियन हैं और कभी ऐसा लगता है कि वह इस धरती के प्राणी ही नहीं हैं, बल्कि एलियन हैं. वे विदेशों में जाकर India की छवि धूमिल करने का भरपूर प्रयास करते हैं.
गयाजी में मीडिया से बातचीत के दौरान सुमन ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi पर टिप्पणी करने से कोई फर्क नहीं पड़ता. पीएम मोदी के नेतृत्व में India तेजी से विकास कर रहा है और आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है. India दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. विकसित India का संकल्प पूरा करने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं.
सीएम सम्राट चौधरी की शिक्षा को लेकर प्रशांत किशोर के बयान पर संतोष सुमन ने कहा कि सुर्खियों में बने रहने के लिए प्रशांत किशोर Chief Minister सम्राट चौधरी का नाम लेते रहते हैं. वे हमेशा एक ही बात दोहराते हैं. इसके अलावा उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है. Prime Minister मोदी को लेकर भी लोग आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. सच्चाई यह है कि Chief Minister राज्य को सही तरीके से चला रहे हैं. राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी है और निवेश भी आ रहा है. कुछ लोग बेवजह की बयानबाजी कर रहे हैं.
कांग्रेस नेता हुसैन दलवई की छठ पर्व को लेकर की गई टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि छठ एक अत्यंत पवित्र त्योहार है, जो सनातन परंपरा को मानने वालों की गहरी आस्था से जुड़ा हुआ है. इसीलिए हम इसे महापर्व कहते हैं. यह एक अनूठा उत्सव है, जिसमें लोग प्रकृति और विशेष रूप से सूर्य देव की पूजा करते हैं. छठ का विरोध करने के पीछे बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के प्रति उनकी गहरी नफरत है, क्योंकि इन दोनों राज्यों में यह त्योहार बड़े स्तर पर मनाया जाता है. जब तक वे इसी तरह बिहार के लोगों को निशाना बनाते रहेंगे, तब तक वे अपने पतन और बर्बादी को और तेजी से करीब लाते रहेंगे. मेरा मानना है कि हर किसी को ऐसे लोगों का विरोध करना चाहिए. यह त्योहार आस्था और विश्वास पर आधारित है. इसके बारे में इस तरह की अपमानजनक बातें कहना पूरी तरह निंदनीय है.
–
डीकेएम/एएस


