Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
हॉकी,खेल

एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की ट्रॉफी का खेल मंत्री विश्वास सारंग ने किया अनावरण

एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 की ट्रॉफी का खेल मंत्री विश्वास सारंग ने किया अनावरण

Bhopal , 11 नवंबर . विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन 19 से 28 नवंबर तक Bhopal के नाथू बरखेड़ा में बने नए इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होना है. राज्य के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण Wednesday को किया और हरी झंडी दिखाकर टूर के लिए रवाना किया.

इस अवसर पर विश्वास सारंग ने मीडिया से कहा, “मध्यप्रदेश में खेलों के विकास के लिए Chief Minister के नेतृत्व में हम लगातार प्रयासरत हैं. यह प्रसन्नता की बात है कि नाथू बड़खेड़ा में हमारा इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का पहला चरण बनकर तैयार है. अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के माध्यम से ही हो रहा है.”

उन्होंने कहा, “एशियन विमेन हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन हम 19 नवंबर को कर रहे हैं. Prime Minister Narendra Modi का विचार है कि हर आयोजन में हम अवसर ढूंढें, इसलिए ये आयोजन सिर्फ एक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन ही नहीं है जिसमें 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं. हम मध्यप्रदेश और Bhopal में हॉकी की चमक को स्थापित करने के उद्देश्य से यह आयोजन कर रहे हैं. हमने ट्रॉफी को जनता के बीच प्रदर्शित किया है. पूरे प्रदेश में ट्रॉफी का टूर कराया जाएगा. मुख्यालयों में बड़े-बड़े कार्यक्रम होंगे. इसमें जन प्रतिनिधि और हॉकी से जुड़े खिलाड़ी उपस्थित होंगे.”

सारंग ने कहा, “हमने ट्रॉफी टूर रथ को Bhopal से शुरू किया है. ट्रॉफी टूर 17 नवंबर तक चलेगा. 12 नवंबर से 19 नवंबर तक ये सप्ताह पूर्णत: हम हॉकी को समर्पित करेंगे. आयोजन के पहले प्रदेश में हॉकी के प्रति सकारात्मक माहौल बने, युवाओं में आकर्षण बढ़े और हॉकी से जुड़े खिलाड़ियों को इस आयोजन के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर मिले. इसके लिए हमने कार्यक्रम बनाया है.”

ट्रॉफी के प्रदर्शन के समय राज्य के युवा खिलाड़ी बड़ी संख्या में हॉकी के साथ उपस्थित थे. विश्वास सारंग ने ट्रॉफी का अनावरण युवा खिलाड़ियों के बीच बैठकर किया. ट्रॉफी को राज्य टूर के लिए विशेष वाहन पर खेल मंत्री सारंग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में India के अलावा चीन, जापान, मलेशिया, थाईलैंड और साउथ कोरिया शामिल होंगे.

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए भारतीय टीम:

गोलकीपर: बंसरी सोलंकी, बीचू देवी खारीबाम, डिफेंडर: निक्की प्रधान, ज्योति, ज्योति सिंह, सुशीला चानू लालथंतलुआंगी, पूजा साहू, मिडफील्डर: रुतुजा दादासो पिसल, सुनीता टोप्पो, सलीमा टेटे (कप्तान), नेहा, साक्षी राणा, बलजीत कौर, इशिका, फॉरवर्ड: नवनीत कौर, दीपिका, ब्यूटी डुंगडुंग, लालरेमसियामी, मुमताज खान.

–

पीएके

Share