Skip to content
Saturday, 14 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

राहुल गांधी के फोन टैंपिग को एनडीए ने बताया बेबुनियाद, कहा-‘पहले भी नहीं दे पाए थे सबूत’

राहुल गांधी के फोन टैंपिग को एनडीए ने बताया बेबुनियाद, कहा ‘पहले भी नहीं दे पाए थे सबूत’

राहुल गांधी के फोन टैंपिग को एनडीए ने बताया बेबुनियाद, कहा-‘पहले भी नहीं दे पाए थे सबूत’

Mumbai , 14 नवंबर . Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा फोन टैपिंग को लेकर लगाए गए आरोपों पर Political बयानबाजी तेज हो गई है. शिवसेना नेता शायना एनसी ने राहुल गांधी के आरोपों पर सवाल उठाते हुए Prime Minister Narendra Modi का बचाव किया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को हर मुद्दे पर Prime Minister मोदी का नाम लेने के बजाय अपनी राजनीति और विजन पर ध्यान देना चाहिए. वहीं, बिहार के बेतिया में BJP MP संजय जायसवाल ने भी राहुल गांधी के फोन टैपिंग संबंधी आरोपों को पुराना मुद्दा बताते हुए उन पर निशाना साधा.

शिवसेना नेता शायना एनसी ने से बात करते हुए कहा कि Prime Minister Narendra Modi राहुल गांधी का फोन क्यों टैप करवाएंगे? क्या राहुल गांधी कोई सीक्रेट एजेंट हैं या उनके पास ऐसी कोई गोपनीय जानकारी है, जिसके लिए उनका फोन टैप करने की जरूरत पड़ेगी?

उन्होंने कहा, “अगर आप आरोप लगाना चाहते हैं, तो आपको मोदी फोबिया से बाहर आना होगा. तभी आप चीजों को समझ पाएंगे. आपके पास न कोई विजन है और न ही कोई योजना. आपने सुबह-शाम इतनी बार मोदी का नाम लिया है कि उन्हें एक विलेन की तरह पेश कर दिया है जबकि वास्तव में वह एक हीरो हैं. आपको अपने Political आरोपों के लिए किसी और को विलेन के रूप में तलाशना चाहिए.”

BJP MP संजय जायसवाल ने भी राहुल गांधी के फोन टैपिंग के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह मुद्दा हर 10 साल में एक बार याद आता है. करीब 10 साल पहले भी उन्होंने इसी तरह के आरोप लगाए थे. जायसवाल ने कहा कि उस समय संसद में राहुल गांधी को अपना फोन देने के लिए कहा गया था और Government ने फोन की फॉरेंसिक जांच कराने की पेशकश भी की थी. हालांकि, इसके बाद राहुल गांधी इस मुद्दे पर दोबारा सामने नहीं आए.

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अफवाहों के आधार पर राजनीति करना चाहते हैं, जबकि राजनीति जमीनी हकीकत और ठोस मुद्दों पर आधारित होनी चाहिए. राहुल गांधी आज भी वही बातें दोहरा रहे हैं, जो उन्होंने करीब एक दशक पहले कही थीं. सांसद संजय जायसवाल ने Prime Minister Narendra Modi के आगामी बिहार दौरे को लेकर भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि Prime Minister 21 नवंबर को बिहार आएंगे और पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार के नाम पर बने पुल ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन करेंगे.

संजय जायसवाल ने कहा कि Prime Minister के दौरे हमेशा राज्य के लिए कुछ न कुछ अच्छा लेकर आते हैं. यह पुल बिहार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इससे क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा. उन्होंने पुराने Political दौर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें वह समय याद है, जब राघोपुर के लोग तत्कालीन Chief Minister लालू प्रसाद यादव के पास पुल निर्माण की मांग लेकर गए थे. उस समय लालू यादव ने पुल बनाने से इनकार कर दिया था. लालू यादव ने कहा था कि पुल बनने से Police की आवाजाही बढ़ेगी और अवैध कारोबार चलाने में परेशानी होगी.

उन्होंने कहा कि वह लालू यादव का दौर था जबकि बाद में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास कार्यों को गति मिली. Prime Minister मोदी का सहयोग भी राज्य के विकास में महत्वपूर्ण रहा है.

–

एसएके/पीएम

Share