Skip to content
Sunday, 29 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

हरियाणा: चरखी दादरी में डबल मर्डर से सनसनी, जमीन के विवाद में पति-पत्नी की निर्मम हत्या

हरियाणा: चरखी दादरी में डबल मर्डर से सनसनी, जमीन के विवाद में पति पत्नी की निर्मम हत्या

Haryana: चरखी दादरी में डबल मर्डर से सनसनी, जमीन के विवाद में पति-पत्नी की निर्मम हत्या

चरखी दादरी, 28 नवंबर . Haryana के चरखी दादरी जिले के गांव काकड़ोली हट्ठी में Saturday को हुए दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. हत्या का आरोप परिवार के सदस्य पर ही लगा है.

जमीन विवाद के चलते एक दंपती की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतकों की पहचान सुंदर (50) और उनकी पत्नी भानवती देवी (48) के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, मृतक सुंदर का अपने बड़े भाई शमशेर के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. आरोप है कि इसी विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया. बताया जा रहा है कि दोपहर के समय खेतों में बने घर पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था. झगड़े के बाद आरोपी ने सुंदर और उनकी पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

मामले में आरोप है कि हत्या के बाद आरोपी दोनों शवों को काकड़ोली हट्ठी से हड़ौदी रोड पर डालकर अपनी आल्टो कार लेकर फरार हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही Police अधीक्षक लोगेश कुमार और बाढड़ा थाना प्रभारी सुखबीर सिंह Police बल के साथ मौके पर पहुंचे. Police ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए Police द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है.

मृतक दंपती के परिवार में उनकी एक शादीशुदा बेटी और 14 वर्षीय बेटा प्रिंस है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Police कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए देर शाम चरखी दादरी सिविल अस्पताल लाया जाएगा. मामले की जांच जारी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए Police ने कई जवानों को जिले की अलग-अलग जगहों पर तैनात किया है. बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी शमशेर अपने पूरे परिवार के साथ जिस कार से फरार हुआ है, उसके नंबर की जानकारी Police को मिल गई है.

–

एएमटी/डीकेपी

Share