Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

हरदोई से गिरफ्तार हुआ ‘काली सरकार’, आर्मी की तरह ड्रेस पहनकर लगाता था ‘दिव्य दरबार’

हरदोई से गिरफ्तार हुआ ‘काली Government’, आर्मी की तरह ड्रेस पहनकर लगाता था ‘दिव्य दरबार’

हरदोई, 4 नवंबर . उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के मऊरानीपुर क्षेत्र में ‘दिव्य दरबार’ लगाकर चर्चा में आए काली Government उर्फ प्रदीप शुक्ला को हरदोई Police ने गिरफ्तार किया है. Police के अनुसार, उसके खिलाफ वर्ष 1993 और 1998 में दर्ज आपराधिक मामलों में न्यायालय से जारी समन के बावजूद वह पेश नहीं हो रहा था. अदालत में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया गया था.

हरदोई के चौहान थोक निवासी प्रदीप शुक्ला झांसी के कुरैंचा गांव स्थित मंदिर में सत्यानंद शुक्ला उर्फ काली Government के नाम से रह रहा था. वह आर्मी जैसी ड्रेस पहनकर दरबार लगाता था और लोगों की बीमारियां ठीक करने का दावा करता था. social media पर उसके एक लाख से अधिक फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं.

हरदोई Police ने इससे पहले 10 अक्टूबर को भी उसे हिरासत में लिया था, लेकिन पुराने रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे न्यायालय से राहत मिल गई थी. रिकॉर्ड दुरुस्त होने के बाद Police ने उसे दोबारा गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ एक नाबालिग से कथित यौन उत्पीड़न का मामला भी दर्ज होने की जानकारी है. Police मामले की जांच कर रही है.

सीओ नगर हरदोई अजीत चौहान ने बताया कि Police अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में Tuesday को थाना कोतवाली शहर के हिस्ट्रीशीटर प्रदीप शुक्ला पुत्र मायारा, निवासी चौहान थोक, के खिलाफ कोर्ट से वारंट प्राप्त किया गया. इसके बाद प्रदीप शुक्ला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया.

Police रिकॉर्ड के अनुसार, प्रदीप शुक्ला के खिलाफ पहला मामला साल 1993 में दर्ज हुआ था. यह मुकदमा आयुध अधिनियम की धारा 25 के तहत दर्ज किया गया था. इसी साल उसके खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें आईपीसी की धारा 394, 397 और 411 लगाई गई. इसके अलावा, साल 1998 में आईपीसी की धारा 324 के तहत भी मामला दर्ज हुआ था. इन पुराने मामलों में आरोपी लंबे समय से अदालत में पेश नहीं हो रहा था. इसी वजह से उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था.

–

ओपी/एएस

Share