Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
दुर्घटना,राष्ट्रीय

कोरबा में सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक टक्कर के बाद दो लोगों की मौत

कोरबा में सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक टक्कर के बाद दो लोगों की मौत

कोरबा, 4 नवंबर . छत्तीसगढ़ के कोरबा में Wednesday सुबह सड़क हादसा हो गया. कुसमुंडा के गेवरा-टीपर मार्ग पर स्कूटी और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई. टक्कर के बाद दोनों वाहन सवार ट्रेलर की चपेट में आ गए.

हादसे में बाइक सवार युवक ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गया, जबकि स्कूटी सवार युवती की भी मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए.

बताया जा रहा है कि रेलवे अंडरब्रिज मरम्मत के लिए बंद होने से भारी वाहनों का दबाव टीपर मार्ग पर बढ़ गया था. इसी वजह से इस वैकल्पिक मार्ग पर यातायात काफी ज्यादा था. हादसे के बाद वैकल्पिक मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

हादसे की सूचना मिलते ही कुसमुंडा Police मौके पर पहुंची. Police ने घटनास्थल का जायजा लिया और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की. मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है. Police पहचान की कोशिश कर रही है.

बता दें कि इससे पहले Sunday देर रात भी एक भीषण सड़क हादसा हो गया था. उत्तर प्रदेश के हाटा कोतवाली क्षेत्र के थारुडीह गांव के पास एक वैन के ट्रेलर से टकराने से छह लोगों की मौत हो गई थी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था. मृतकों में से पांच लोग एक ही परिवार के थे, जो एक कार्यक्रम से लौट रहे थे.

अपर Police अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया था कि Sunday रात को आठ लोग एक ओमनी वैन में सवार होकर तिलक समारोह में शामिल होने के बाद हाटा से कप्तानगंज स्थित अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान हाटा इलाके में वैन अहीराउली की तरफ से हाटा आ रहे एक ट्रक से टकरा गई. वैन में सवार आठ लोगों में से छह की इस हादसे में मौत हो गई, जबकि दो घायलों को Police ने तुरंत इलाज के लिए गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया.

उन्होंने कहा था कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. परिवारों को इस घटना की सूचना दे दी गई है. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है और आगे की जांच चल रही है.

मृतकों के एक रिश्तेदार ने को बताया था कि 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर भेजा गया है. पोस्टमार्टम के बाद हमें शव सौंप दिए जाएंगे.

–

वीकेयू/एएस

Share