आयुष्मान खुराना को मिली धमकी भरी ऑडियो क्लिप, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों रुपए

Mumbai , 4 नवंबर . Bollywood में इन दिनों सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती नजर आ रही है. Actor टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद फिल्मी हस्तियों को धमकी मिलने की खबरें सामने आ रही हैं. इसी बीच Actor आयुष्मान खुराना को भी धमकी भरा ऑडियो क्लिप मिला है.
सूत्रों के मुताबिक, ऑडियो भेजने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है और Actor से करोड़ों रुपए की मांग की है. मामले की जानकारी सामने आने के बाद Police इसकी जांच में जुट गई है.
सूत्रों के अनुसार, आयुष्मान खुराना को एक ऑडियो क्लिप भेजा गया है, जिसमें एक शख्स कथित तौर पर खुद को लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ बता रहा है. ऑडियो में शख्स ने Actor से पैसों की मांग की है. ऑडियो में शख्स ने अपनी जो पहचान बताई है, Police उसकी जांच कर रही है. इसके लिए Police रिकॉर्ड में मौजूद संबंधित आरोपी के पुराने ऑडियो सैंपल से नई क्लिप का मिलान कराया जा रहा है.
दरअसल, Bollywood में धमकी और वसूली से जुड़े मामलों की चर्चा टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद तेज हो गई है. 18 अक्टूबर को Mumbai के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर बाइक सवार हमलावरों ने गोलियां चलाई थीं. घटना के वक्त Actor फुटबॉल खेलने के बाद वहां से निकल रहे थे. इस हमले में टाइगर सुरक्षित बच गए थे, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए थे. Mumbai Police ने मामले की जांच शुरू की और बाद में इसे क्राइम ब्रांच को सौंप दिया था.
जांच के दौरान Police को इस मामले में एक बड़े नेटवर्क की भूमिका की आशंका हुई. 27 अक्टूबर को Police ने आरोपियों के खिलाफ Maharashtra कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) की धाराएं भी जोड़ दी थीं. 2 नवंबर तक इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 13 बताई गई.
इस मामले की जांच के दौरान एक और अहम जानकारी सामने आई थी. गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने से पहले कुछ अन्य Bollywood Actorओं की भी रेकी की गई थी. इनमें सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन के नाम सामने आए थे.
इसी बीच Actor तुषार कपूर को भी धमकी भरा ऑडियो मिलने का मामला सामने आया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हैरी बॉक्सर बताते हुए तुषार कपूर से पांच करोड़ रुपए की मांग की थी. इस ऑडियो के मिलने के बाद Actor ने Mumbai Police को जानकारी दी थी. इस मामले में भी Police ऑडियो भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है.
–
पीके/एबीएम


