Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश: सुलतानपुर में खनन व राजस्व टीम पर हमले के मामले में पांच अभियुक्त मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: सुलतानपुर में खनन व राजस्व टीम पर हमले के मामले में पांच अभियुक्त मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

सुलतानपुर, 4 नवंबर . उत्तर प्रदेश की सुलतानपुर Police ने खनन व राजस्व टीम पर हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में वांछित चल रहा बदमाश राहुल सिंह भी शामिल हैं. मुठभेड़ के दौरान तीन अपराधियों के पैरों में गोली लगी है, जिसके कारण घायल होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में Monday की रात अवैध खनन की सूचना पर खनन और राजस्व टीम कार्रवाई करने गई थी, जहां बदमाशों ने हमला कर दिया. इसमें नायब तहसीलदार समेत दो लेखपाल घायल हुए थे.

अधिकारियों ने बताया कि थाना कोतवाली नगर Police टीम की ओर से सुबह करीब 5 बजे हुई मुठभेड़ में एक वांछित अभियुक्त राहुल सिंह को गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया. मुठभेड़ के दौरान बदमाश राहुल सिंह के पैर में गोली लगी है. बदमाश एक पास से अवैध पिस्टल, कारतूस और स्कार्पियो कार बरामद हुई है.

जिले के Police अधीक्षक ने बताया कि मुठभेड़ में राहुल घायल हुए, जिसे बाद में एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि राहुल पर कई मामलों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं. बदमाश राहुल सिंह नगर कोतवाली क्षेत्र के इमिलिया गांव का निवासी है.

उन्होंने यह भी बताया कि Police टीम ने राहुल के साथ-साथ उसके दो साथी नौशाद और मनोज को भी गिरफ्तार किया है. अभियुक्तों के कब्जे से .32 बोर पिस्टल, जिंदा व खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार बरामद की गई.

Police ने बताया कि इसी खनन के प्रकरण के मामले में Police ने थाना अखंडनगर क्षेत्र में दो अन्य अभियुक्तों को सुबह करीब 8.45 बजे मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध देशी तमंचे (.315 व .12 बोर) और कारतूस बरामद हुए. इन आरोपियों की पहचान संदीप सिंह और प्रशांत सिंह के रूप में हुई है. ये मुठभेड़ में घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

–

डीसीएच/

Share