श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध विस्फोट, स्लीपरों में आई दरारें; जांच में जुटी पुलिस: जवाहर सिंह बेढ़म

jaipur, 4 नवंबर . Rajasthan के श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर में रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध विस्फोट जैसी घटना सामने आने के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. सूचना मिलते ही Police मौके पर पहुंच गई और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है. राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और न ही किसी ट्रेन को नुकसान पहुंचा है.
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए Rajasthan Government के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने से बात करते हुए बताया कि श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर में रेलवे लाइन के पास विस्फोट जैसी घटना की सूचना मिली है. घटना से करीब एक घंटे पहले वहां से एक यात्री ट्रेन गुजरी थी. इसके बाद यह घटना हुई. रेलवे ट्रैक के लोहे वाले हिस्से को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, हालांकि ट्रैक के नीचे लगे स्लीपरों में दरारें आई हैं.
मंत्री ने कहा कि Police घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जांच में घटना के कारणों और इसके पीछे जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जाएगा.
जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि जिसने भी इस तरह की हरकत करने का दुस्साहस किया है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति सामान्य है. घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और रेल परिचालन को भी कोई नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है. Police की जांच के बाद ही विस्फोट की प्रकृति और इसके पीछे की वजह स्पष्ट हो सकेगी.
बता दें कि Tuesday रात अनूपगढ़ से सूरतगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेन के गुजरने के कुछ देर बाद रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध धमाके की आवाज सुनाई दी. इसके बाद घटनास्थल पर जांच करने पर पटरी के नीचे बने सीमेंट के दो पिलर टूटे हुए मिले. दोनों पिलरों को काफी नुकसान पहुंचा है और उनका सरिया बाहर दिखाई दे रहा है. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और Police प्रशासन में हड़कंप मच गया.
घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीगंगानगर के Police अधीक्षक हरिशंकर सहित Police और प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे. एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली. उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया है.
–
एसएके/एएस


