Skip to content
Thursday, 5 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

विदेश सचिव विक्रम मिस्री दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे नेपाल

विदेश सचिव विक्रम मिस्री दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे नेपाल

काठमांडू, 4 नवंबर . India के विदेश सचिव विक्रम मिस्री दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर Wednesday को काठमांडू पहुंचे.

नेपाल में India के राजदूत सुधाकर दलेला और नेपाल के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया.

नेपाल और India ने Monday को बताया था कि भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री 4-5 नवंबर को काठमांडू का दौरा करेंगे. माना जा रहा है कि यह दौरा नेपाली Prime Minister बालेंद्र शाह की आगामी India यात्रा की नींव तैयार करेगा.

नेपाल के विदेश मंत्रालय और India के विदेश मंत्रालय (एमईए) द्वारा Monday को जारी अलग-अलग बयानों में कहा गया है कि अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के दौरान, मिस्री नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे.

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा, “दोनों पक्ष नेपाल-India संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे और आपसी हितों के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे, ताकि दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे करीबी और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत किया जा सके.”

मंत्रालय ने बताया कि मिस्री नेपाल के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात करेंगे.

India के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा में आपसी हितों से जुड़े द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी.

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “India और नेपाल के बीच मजबूत और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जिनमें सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में काफी प्रगति हुई है. विदेश सचिव की यह आगामी यात्रा दोनों देशों के बीच नियमित उच्च-स्तरीय संवाद की परंपरा को आगे बढ़ाएगी और व्यापक द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने में मदद करेगी.”

इस यात्रा के दौरान, दोनों पक्षों द्वारा नेपाली Prime Minister बालेंद्र शाह की आगामी New Delhi यात्रा के संभावित एजेंडे पर चर्चा किए जाने की उम्मीद है. नेपाली अधिकारियों ने कहा कि नेपाल का लक्ष्य शाह की यात्रा को सार्थक बनाना है, जिसके लिए वे उन कई मुद्दों पर ठोस प्रगति हासिल करना चाहते हैं, जिन पर उन्हें India के सहयोग की आवश्यकता है.

नेपाल के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, “26 अगस्त को आई बाढ़ से हुई तबाही के मद्देनजर, नेपाल India से एक बड़ा सहायता पैकेज की इच्छा रखेगा. इसके अलावा, नेपाल सीमा विवाद के समाधान, व्यापार संधि में संशोधन और India के रास्ते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अतिरिक्त हवाई प्रवेश बिंदुओं (एयर एंट्री पॉइंट्स) जैसे मुद्दों पर भी ठोस प्रगति चाहता है.”

Prime Minister शाह की प्रस्तावित यात्रा के दौरान, दोनों पक्षों द्वारा द्विपक्षीय सहयोग से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन किए जाने की भी उम्मीद है.

–

केआर/

Share