एसआईआर और वोट चोरी पर प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में संसद में बहस हो: रविदास मेहरोत्रा

Lucknow, 5 नवंबर . Samajwadi Party के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने एसआईआर, कथित वोट चोरी, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग और विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर भाजपा Government पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहता है कि संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए और उसमें Prime Minister मोदी की मौजूदगी में वोट चोरी, एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश को हटाने के मुद्दे पर खुली बहस हो. मेहरोत्रा ने कहा कि इस बहस को पूरा देश सुने, ताकि चुनावी प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर स्थिति स्पष्ट हो सके. उन्होंने अमित शाह की राहुल गांधी को संसद में बहस की चुनौती पर भी प्रतिक्रिया दी.
अमित शाह द्वारा राहुल गांधी को वोट चोरी के मुद्दे पर संसद में चर्चा की चुनौती दिए जाने पर मेहरोत्रा ने कहा कि विपक्ष संसद में बहस से पीछे नहीं हट रहा है. विपक्ष की मांग है कि Prime Minister भी इस चर्चा में शामिल हों. एसआईआर, वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग जैसे मुद्दों पर संसद में विस्तार से चर्चा होनी चाहिए. भाजपा Government मुख्य चुनाव आयुक्त को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करना कांग्रेस की प्रवृत्ति बताया था, सपा विधायक ने पलटवार किया. मेहरोत्रा ने कहा कि भाजपा Government सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग का इस्तेमाल अपने Political और व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए कर रही है. जब Government इन संस्थाओं का दुरुपयोग करेगी, तो विपक्ष उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाएगा. विपक्षी नेताओं के खिलाफ विद्वेष और बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है.
राहुल गांधी के आवास पर होने वाली विपक्षी नेताओं की बैठक को लेकर भी मेहरोत्रा ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर देशभर में आंदोलन चल रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा Government अपनी पूरी ताकत लगाकर इस आंदोलन को रोकने का प्रयास कर रही है. इंडिया गठबंधन के दलों की बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा होगी और इसके बाद देशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी.
सपा नेता आजम खान की ईडी मामले में जमानत याचिका पर Supreme Court के रुख को लेकर मेहरोत्रा ने कहा कि अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए हाई कोर्ट जाने को कहा है. अब आजम खान का मामला हाई कोर्ट में सुना जाएगा. उन्होंने भरोसा जताया कि हाई कोर्ट से आजम खान को पूरा न्याय मिलेगा.
तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय पर छापेमारी और वहां से 1.2 करोड़ रुपए नकद बरामद होने की खबर पर मेहरोत्रा ने भाजपा Government पर जांच एजेंसियों के इस्तेमाल का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग के जरिए विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई की जा रही है. Government जनता को मुख्य मुद्दों से भटकाना चाहती है. उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ जनता में आक्रोश है और लोग बदलाव का मन बना चुके हैं. विपक्षी नेताओं पर मुकदमे और दबाव बनाकर डर का माहौल तैयार किया जा रहा है.
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की राहुल गांधी को वरिष्ठ नेताओं और संसद का सम्मान करने की सलाह पर मेहरोत्रा ने कहा कि विपक्ष की सभी पार्टियां संसद का सम्मान करती हैं, लेकिन भाजपा Government जनता के मुद्दों पर चर्चा नहीं चाहती. उन्होंने दिल्ली में युवाओं के आंदोलन का जिक्र करते हुए लाठीचार्ज, पैलेट गन के इस्तेमाल, बेटियों के कपड़े फाड़े जाने और बैरिकेडिंग पर करंट लगाने के आरोप लगाए. ये सब किसके आदेश पर हुआ. Government दमन और अन्याय के जरिए विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है.
दिल्ली दंगों से जुड़े बड़े साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर उन्होंने कहा कि मामले की सुनवाई Supreme Court में होगी और अदालत जो फैसला करेगी, सभी पक्षों को उसका सम्मान करना चाहिए. लगातार जमानत याचिकाएं खारिज होने और गठबंधन के नेताओं की ओर से रिहाई की मांग किए जाने के सवाल पर उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा Government नफरत फैला रही है और बड़े वकीलों के जरिए लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाने का प्रयास कर रही है. उन्होंने उम्मीद जताई कि Supreme Court से इस मामले में न्याय मिलेगा.
–
पीएसके


