Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

झारखंड में नहीं थम रहा ‘गजराजों’ की मौत का सिलसिला, पश्चिमी सिंहभूम में फिर मिला हाथी का शव

Jharkhand में नहीं थम रहा ‘गजराजों’ की मौत का सिलसिला, पश्चिमी सिंहभूम में फिर मिला हाथी का शव

रांची, 4 नवंबर . Jharkhand में हाथियों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है. ताजा मामला पश्चिमी सिंहभूम के टंकुरा का है. यहां Wednesday सुबह एक खेत में हाथी का शव मिला. पिछले दो महीनों में राज्य के अलग-अलग वन क्षेत्रों में हाथियों की मौत की चार घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र के टंकुरा बस्ती स्थित बुरमा टोली के पास Wednesday सुबह ग्रामीणों ने खेत में एक हाथी का शव देखा. इससे पहले Tuesday शाम करीब 20 हाथियों का झुंड गांव की सीमा में पहुंच गया था. ग्रामीणों के मुताबिक, उन्होंने वन विभाग को सूचना दी और मदद मांगी. लेकिन कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची.

इसके बाद ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाला. वे पूरी रात जागकर हाथियों के झुंड को गांव से दूर भगाने में जुटे रहे. सुबह उन्हें खेत में एक हाथी मृत मिला. मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है. ग्रामीणों ने करंट लगने की आशंका जताई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारण सामने आएगा. ग्रामीणों ने वन विभाग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.

इससे पहले 28 अक्टूबर को लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के बिशुनपुर जंगल में एक हाथी मृत मिला था. Wednesday शाम शव मिलने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. अगले दिन रेंजर नंदकुमार महतो के नेतृत्व में अधिकारियों और पशु चिकित्सकों की टीम ने जांच की. रेंजर ने हाथियों के आपसी संघर्ष में मौत की आशंका जताई.

अक्टूबर की शुरुआत में पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर क्षेत्र के भांगांव में भी एक मादा हाथी मृत मिली थी. ग्रामीणों ने देखा कि उसके दोनों दांत गायब थे. इससे हाथी दांत की तस्करी के लिए शिकार किए जाने की आशंका जताई गई. वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी. इस इलाके में पिछले एक साल के दौरान सात हाथियों की मौत की खबरें सामने आ चुकी हैं.

इससे पहले सात सितंबर को लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के कोमर गांव में बिजली के तार की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई थी. करीब 15 हाथियों का झुंड गांव के पास खेतों की ओर पहुंचा था. इसी दौरान एक हाथी फसल और घर की सुरक्षा के लिए लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आ गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. Jharkhand में जंगलों से सटे गांवों में हाथियों की आवाजाही बढ़ रही है. फसल और घर बचाने के लिए लोग खतरनाक तरीके अपना रहे हैं.

–

एसएनसी/एसके

Share