Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

पीएससी की साख बहाल करेंगे, भर्ती घोटाला जनता के साथ धोखा : सीएम सतीशन

पीएससी की साख बहाल करेंगे, भर्ती घोटाला जनता के साथ धोखा : सीएम सतीशन

तिरुवनंतपुरम, 4 नवंबर . केरल के Chief Minister वीडी सतीशन ने Wednesday को केरल लोक सेवा आयोग (पीएससी) भर्ती विवाद में सामने आ रहे खुलासों को चिंताजनक बताया. उन्होंने कहा कि Government राज्य की प्रमुख भर्ती एजेंसी की साख को फिर से बहाल करेगी.

Chief Minister ने कहा कि पीएससी के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं और रिश्तेदारों की नियुक्ति करना आम जनता के साथ धोखे से कम नहीं है.

कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, हर दिन कई पीएससी परीक्षाओं से जुड़ी शिकायतें सामने आ रही हैं. जो रिपोर्टें आ रही हैं, वे खतरनाक हैं. हमारा काम पीएससी की साख को बहाल करना है और हम ऐसा करेंगे.

उन्होंने कहा कि जांच जारी रहने के कारण वे ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते. सही समय पर सब कुछ सामने लाया जाएगा. Chief Minister ने यह भी कहा कि पीएससी बोर्ड के सदस्यों के बीच मतभेद सामने आए हैं. उन्होंने सभी से जांच पूरी होने तक इंतजार करने की अपील की.

निजी कंपनियों से बिजली खरीद के विवाद पर Chief Minister सतीशन ने विपक्ष के नेता पिनाराई विजयन पर पलटवार किया. उन्होंने पूर्व Chief Minister विजयन पर बेबुनियाद बयान देने का आरोप लगाया. Chief Minister ने कहा कि पिछली एलडीएफ Government ने भी उसी कंपनी से बिजली खरीदी थी, जिससे मौजूदा Government बातचीत कर रही है.

उन्होंने कहा कि पिछली Government राज्य की बिजली जरूरतों का अंदाजा लगाने और समय पर ऑर्डर देने में नाकाम रही थी.

प्रस्तावित मिशन समुद्र परियोजना पर Chief Minister ने वामपंथ पर विकास पहलों के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया. विझिनजाम बंदरगाह परियोजना के विरोध को याद करते हुए उन्होंने कहा कि अगर तत्कालीन Chief Minister ओमन चांडी ने सीपीआई (एम) के अभियान के आगे घुटने टेक दिए होते, तो केरल एक बड़ा विकास अवसर खो देता.

Government मछुआरा समुदाय के बच्चों के लिए एक शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू करने की भी योजना बना रही है. इसका उद्देश्य उन्हें बंदरगाह से जुड़ी गतिविधियों के विस्तार के साथ आने वाले रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करना है.

Chief Minister सतीशन ने कहा कि पिछली Government ने अधिकारियों को नए बार के लिए लाइसेंस देने की अनुमति देने वाले नियम बनाए थे. उनकी Government उस रास्ते पर नहीं चलेगी. उन्होंने कहा कि नई शराब नीति जल्द घोषित की जाएगी.

Chief Minister ने दो बड़ी पर्यटन परियोजनाओं, एक ओशिनेरियम और एक समुद्री संग्रहालय पर प्रगति की भी घोषणा की. दोनों परियोजनाओं के मसौदा प्रस्तावों को Government की मंजूरी मिल गई है. अगला कदम समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करना होगा.

हाल ही में आईएएस अधिकारियों के तबादले पर Chief Minister सतीशन ने कहा कि यह विभागों में किया जाने वाला एक नियमित अभ्यास था. Government ने सभी नियमों का पालन किया है और इस तरह के तबादले Government का विशेषाधिकार हैं.

–

वीकेयू/एबीएम

Share