Skip to content
Friday, 6 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

ईडी की बड़ी कार्रवाई, दो राज्यों के कई ठिकानों पर छापेमारी

ईडी की बड़ी कार्रवाई, दो राज्यों के कई ठिकानों पर छापेमारी

New Delhi, 4 नवंबर . Enforcement Directorate (ईडी) ने Wednesday को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी छापेमारी की. पहली कार्रवाई Odisha और पश्चिम बंगाल में निवेश धोखाधड़ी के मामले में हुई, जबकि दूसरी कार्रवाई तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में एपीपीएससी ग्रुप-1 परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गड़बड़ी के मामले में की गई.

ईडी भुवनेश्वर ने कल्पना फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक अमित मंडल के मामले में Odisha और पश्चिम बंगाल में 10 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया.

यह पीएमएलए मामला आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा दर्ज First Information Report के आधार पर शुरू किया गया था. यह मामला मुख्य रूप से कल्पना फाइनेंशियल सर्विसेज के नाम पर चलाए जा रहे निवेश घोटाले से जुड़ा है. इसमें आम लोगों को यह कहकर निवेश के लिए लुभाया गया कि उनका पैसा शेयर बाजार या ट्रेडिंग गतिविधियों में लगाया जाएगा और उन्हें हर महीने लगभग 3.5 प्रतिशत से 7 प्रतिशत तक निश्चित मासिक रिटर्न मिलेगा.

इस योजना के जरिए जनता से करीब 120 करोड़ रुपए जुटाए गए थे. ईडी ने बताया कि आगे की जांच जारी है.

दूसरी कार्रवाई में ईडी हैदराबाद ने आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) द्वारा आयोजित ग्रुप-1 मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन से जुड़े मामले में पीएमएलए के तहत तलाशी अभियान शुरू किया. यह तलाशी हैदराबाद और सिकंदराबाद के साथ-साथ आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में कुल सात ठिकानों पर की गई.

यह मामला एपीपीएससी ग्रुप-1 मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मैनुअल मूल्यांकन में अनियमितताओं से जुड़ा है. इसमें एक निजी पार्टी को 1,14,32,312 रुपए का भुगतान किए जाने का आरोप है.

तलाशी अभियान जिन ठिकानों पर चलाया जा रहा है, उनमें तत्कालीन सचिव, आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग, श्री पी. सीतारामांजनेयुलु, आईपीएस के ठिकाने, मेसर्स कैमसाइन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, वह निजी पार्टी जिसे मैनुअल मूल्यांकन का काम सौंपा गया था, और इसके प्रबंध निदेशक पी. मधुसूदन राव के ठिकाने शामिल हैं.

इसके अलावा मेसर्स आवासा रिजॉर्ट हाईलैंड, चीनाकाकानी गांव, गुंटूर जिला, आंध्र प्रदेश, जहां उत्तर पुस्तिकाएं रखी गई थीं और मूल्यांकन का काम किया गया था, वहां भी छापा मारा गया. मेसर्स ट्रूग्रेडर सर्विसेज, जो मेसर्स स्टोन मीडिया एडवाइजरी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का एक डिवीजन है और जिसने एपीपीएससी के लिए पहले डिजिटल मूल्यांकन किया था, उसके प्रबंध निदेशक अकेला पेरि श्रीनिवास राव और मूल्यांकन कार्य से जुड़े महामकली रघुराम के ठिकानों पर भी तलाशी चल रही है.

–

वीकेयू/एबीएम

Share