Skip to content
Friday, 6 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग के गुर्गे अंशु दुबे को पैर में लगी गोली, हथियार के साथ गिरफ्तार

हजारीबाग में Police मुठभेड़ में राहुल दुबे गैंग के गुर्गे अंशु दुबे को पैर में लगी गोली, हथियार के साथ गिरफ्तार

हजारीबाग, 6 नवंबर . Jharkhand के हजारीबाग जिले के उरीमारी थाना क्षेत्र के करमाटिला जंगल में Thursday देर रात Police और राहुल दुबे गिरोह के एक सदस्य के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान Police की जवाबी फायरिंग में गिरोह का कथित सक्रिय सदस्य अंशु दुबे (22) घायल हो गया. उसके बाएं पैर में गोली लगी है.

Police ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है. Police ने मौके से एक पिस्टल, कारतूस, खोखा, मोबाइल फोन और राहुल दुबे गिरोह के दो पर्चे भी बरामद किए हैं. Police के अनुसार, अंशु दुबे Jharkhand के गढ़वा जिले के दुबे मराठिया गांव का रहने वाला है. वह उरीमारी क्षेत्र में हाल में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल था.

Police के मुताबिक, 26 अक्टूबर की रात उरीमारी स्थित सैनिक माइनिंग कंपनी के गेट पर तैनात निजी सुरक्षाकर्मी पर गोलीबारी की गई थी. रंगदारी नहीं मिलने पर हुई इस फायरिंग में सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया था. घटनास्थल पर राहुल दुबे गिरोह का पर्चा भी फेंका गया था. इस मामले में बड़कागांव (उरीमारी) थाना में 27 अक्टूबर को राहुल दुबे और गिरोह के अज्ञात सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

हजारीबाग के एसपी अमन कुमार ने बताया कि मामले के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बड़कागांव के अनुमंडल Police पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी. जांच के दौरान अंशु दुबे की भूमिका सामने आने पर उसे पूछताछ के लिए उरीमारी ओपी लाया गया.

Police का कहना है कि पूछताछ में उसने 26 अक्टूबर की रात हुई गोलीबारी में गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ शामिल होने की बात बताई. उसने घटना में इस्तेमाल हथियार और बचे हुए पर्चे करमाटिला जंगल में छिपाकर रखने की जानकारी भी दी. Police के अनुसार, अंशु दुबे की निशानदेही पर एसआईटी उसे हथियार बरामद करने के लिए जंगल ले गई थी. वहां तलाशी के दौरान उसने अचानक Policeकर्मियों को धक्का दिया और छिपाकर रखे हथियार से Police बल पर गोली चला दी. इसके बाद उरीमारी ओपी प्रभारी ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें अंशु के बाएं पैर में गोली लगी.

Police ने मौके से 7.62 एमएम की एक पिस्टल, इसी बोर की दो जिंदा गोलियां, एक खोखा, राहुल दुबे गिरोह के दो पर्चे और एक मोबाइल फोन बरामद किया है. इस कार्रवाई के दौरान Police टीम का नेतृत्व एसडीपीओ अमित आनंद कर रहे थे. टीम में बड़कागांव के Police निरीक्षक शाहिद रजा, गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन, उरीमारी ओपी प्रभारी रथु उरांव, कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक और केरेडारी थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय सहित अन्य Policeकर्मी शामिल थे.

–

एसएनसी/वीकेयू

Share