Skip to content
Friday, 6 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

इरफान अंसारी के बयान का झामुमो ने किया बचाव, सपा बोली- सिर्फ लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता परिवर्तन

इरफान अंसारी के बयान का झामुमो ने किया बचाव, सपा बोली सिर्फ लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता परिवर्तन

इरफान अंसारी के बयान का झामुमो ने किया बचाव, सपा बोली- सिर्फ लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता परिवर्तन

रांची/Lucknow, 6 नवंबर . Jharkhand Government के मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर अब झामुमो और Samajwadi Party (सपा) की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडे ने अंसारी के बयान को चेतावनी बताया, जबकि Samajwadi Party ने कहा कि India जैसे लोकतांत्रिक देश में सत्ता परिवर्तन सिर्फ लोकतांत्रिक तरीके से ही हो सकता है.

रांची में जेएमएम नेता मनोज पांडे ने इरफान अंसारी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए से कहा, “आज के युवा सड़कों पर हैं और व्यापक जनाक्रोश है. आप इससे इनकार नहीं कर सकते. सीजेपी के नेतृत्व वाले जेन-जी आंदोलन के दौरान लाखों लोग सड़कों पर उतरे थे. इससे पता चलता है कि जनाक्रोश का स्तर कितना बढ़ गया है.”

उन्होंने कहा, “इरफान अंसारी ने जो कुछ भी कहा, लोगों को उसके पीछे का संदेश समझने की कोशिश करनी चाहिए. उनका बयान आने वाले संभावित संकट और चुनौतियों के बारे में एक चेतावनी थी. वह नेपाल और बांग्लादेश की स्थितियों को उदाहरण के तौर पर बताते हुए बढ़ते जनाक्रोश की ओर ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे थे.”

मनोज पांडे ने आगे कहा, “इरफान अंसारी ने तो आपको आगाह करने का काम किया है. ये संकट की स्थिति आने वाली है, उसको लेकर आगाह किया है.”

Lucknow में Samajwadi Party के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने इरफान अंसारी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “ये सवाल ऐसे मंत्रियों और राहुल गांधी से पूछे जाने चाहिए. एक बात साफ है कि India जैसे लोकतांत्रिक देश में सत्ता परिवर्तन केवल लोकतांत्रिक तरीकों से ही हो सकता है. Samajwadi Party इस प्रक्रिया में विश्वास करती है.”

बता दें कि इरफान अंसारी ने कहा था कि युवाओं, किसानों और अल्पसंख्यकों सहित कई समूहों में केंद्र Government के खिलाफ असंतोष बढ़ रहा है. उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर Prime Minister इन चिंताओं का समाधान नहीं करते हैं, तो India को बांग्लादेश और नेपाल से भी बदतर स्थिति का सामना करना पड़ सकता है.

उन्होंने दावा किया था कि करीब 40 लाख युवा फिलहाल आंदोलन कर रहे हैं या कार्रवाई के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा था कि वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इशारे का इंतजार कर रहे हैं, जिनके बारे में अंसारी ने कहा था कि वे इन युवाओं को रोके हुए हैं.

–

वीकेयू/एबीएम

Share