‘इस खास पल के लिए आभारी हूं’, परिवार संग पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद बोले सूर्यकुमार यादव

New Delhi, 6 नवंबर . India की टी20 टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ राष्ट्रीय राजधानी में Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं. सूर्यकुमार यादव ने इस मुलाकात को बेहद खास पल बताया है.
पीएम मोदी ने अपने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस मुलाकात का वीडियो शेयर किया है. उन्होंने लिखा, “दीपावली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है. इससे दिवाली का वातावरण और भी पावन और दिव्य हो गया है.” क्रिकेट के मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन के लिए मशहूर सूर्यकुमार ने गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए Prime Minister का आभार जताया और उन्हें त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.
सूर्यकुमार ने इस मुलाकात को लेकर अपने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “Prime Minister Narendra Modi जी के साथ बिताया गया पल सचमुच बहुत सुखद और दिल को छू लेने वाला रहा. यह हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और उन मूल्यों की एक सुंदर याद है, जो हम सभी को एक साथ जोड़ते हैं. इस खास पल के लिए आभारी हूं. आप सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. यह त्योहार आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां और समृद्धि लेकर आए.”
इस साल की शुरुआत में ‘ ’ से खास बातचीत में सूर्यकुमार ने देश के खेल इकोसिस्टम में आए बड़े बदलाव का श्रेय Prime Minister मोदी द्वारा खेलों को दिए गए मजबूत प्रोत्साहन को दिया था. उन्होंने कहा कि यह बदलाव अब बहुत बड़ा है और जमीनी स्तर पर साफ दिखाई देता है. उन्होंने कहा था कि India में खेल के बुनियादी ढांचे, अवसरों और सबसे महत्वपूर्ण बात—खेल को करियर के रूप में अपनाने के प्रति लोगों की सोच में बड़ा बदलाव आया है.
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में इस साल भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया था. टीम इंडिया ने खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराते हुए सफलतापूर्वक अपने खिताब का बचाव किया था. भारतीय टीम सूर्यकुमार की अगुवाई में अपनी सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी थी.
–
एसएम/


