लोकसभा स्पीकर ने आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी का इस्तीफा किया मंजूर, श्रीनगर सीट हुई खाली

New Delhi, 6 नवंबर . श्रीनगर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी के Lok Sabha सदस्यता से इस्तीफे को सदन के अध्यक्ष ओम बिरला ने औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया है. इसके साथ ही, श्रीनगर-बडगाम Lok Sabha सीट रिक्त हो गई है.
Lok Sabha सचिवालय ने Thursday को श्रीनगर संसदीय क्षेत्र से सांसद के रूप में आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे की औपचारिक अधिसूचना जारी की. अधिसूचना के अनुसार, Lok Sabha अध्यक्ष ने 3 नवंबर से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद श्रीनगर Lok Sabha सीट आधिकारिक तौर पर रिक्त हो गई है.
सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने जम्मू-कश्मीर की सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) से बगावत करते हुए Tuesday को पार्टी और अपनी संसदीय सीट से इस्तीफा देने की घोषणा की. 2024 के आम चुनावों में Lok Sabha के लिए चुने जाने के बाद से ही आगा रूहुल्लाह मेहदी नेशनल कॉन्फ्रेंस से नाराज चल रहे थे. उनका कहना है कि पार्टी ने अपने चुनावी घोषणापत्र में मतदाताओं से किए गए वादों को पूरा नहीं किया.
आगा रूहुल्लाह मेहदी ने पिछले साल बडगाम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार आगा सैयद महमूद के चुनाव प्रचार में हिस्सा नहीं लिया था. यह सीट तब खाली हुई थी, जब नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बडगाम विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने बडगाम और गांदरबल, दोनों सीटों से जीत हासिल की थी. उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल सीट अपने पास रखने का फैसला किया था, जिसके कारण बडगाम में उपचुनाव कराना पड़ा. इसके अलावा, मेहदी ने एनसी अध्यक्ष को लिखे एक पत्र में अनुच्छेद 370 पर पार्टी के रुख को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे.
3 नवंबर को इस्तीफा देने के बाद बडगाम में समर्थकों की एक बड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए मेहदी ने Chief Minister उमर अब्दुल्ला और पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर जमकर निशाना साधा था. उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत उमर अब्दुल्ला पर तंज कसते हुए की और कहा, “आज आप जिस कुर्सी पर बैठे हैं, उसमें सत्ता तो है, लेकिन सम्मान नहीं है. अगर आपको सम्मान देखना है, तो बडगाम आइए.”
–
डीसीएच/


