‘मातृभूमि’ पर विवाद के बीच सलमान खान बोले, स्क्रिप्ट बदलने के सरकारी दबाव की खबरें झूठी

Mumbai , 6 नवंबर . Bollywood एक्टर सलमान खान ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि India Government उन पर अपनी आने वाली वॉर ड्रामा फिल्म मातृभूमि की स्क्रिप्ट बदलने के लिए दबाव डाल रही है.
Friday को सलमान ने Mumbai के अंधेरी वेस्ट इलाके में फिल्म के अपने सह-कलाकारों के साथ एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
उन्होंने मीडिया से कहा कि यह बात कि हम चीन के खिलाफ जा रहे हैं या हमारी Government ने हम पर स्क्रिप्ट बदलने और उसे फिर से लिखने का दबाव डाला है यह सब बकवास है. इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है. हमने सैनिकों, उनके परिवारों और वे किन हालात से गुजरते हैं दोनों तरफ के सैनिकों के अनुभवों पर एक फिल्म बनाई है. इसलिए, इसमें कोई नकारात्मक ताकतें शामिल नहीं हैं.
उन्होंने कहा, “ये सिर्फ परिस्थितियां हैं. परिस्थितियां नकारात्मक हैं, लेकिन ऐसे समय में इन सैनिकों के लिए उनका देश सबसे पहले आता है. वे एक-दूसरे को पसंद करते हैं, लेकिन जब ऐसी स्थिति आती है तो राष्ट्र सर्वोपरि हो जाता है और दोनों पक्ष इस मुद्दे का समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं.”
इस फिल्म का शीर्षक पहले ‘गलवान’ था. यह 15 जून 2020 को India और चीन के बीच हुए ‘गलवान गतिरोध’ पर आधारित है. यह घटना India में कोविड-19 महामारी की पहली लहर के दौरान हुई थी. पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिक आपस में भिड़ गए थे. यह लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर चल रहे एक बड़े सीमा विवाद का हिस्सा था. जब दोनों पक्षों ने विवादित इलाकों में गश्त करने की कोशिश की तो यह टकराव हिंसक हो गया.
इस झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए, जबकि चीन को भी नुकसान उठाना पड़ा. चार दशकों से भी अधिक समय में यह India और चीन के बीच सबसे घातक टकराव था. इससे तनाव काफी बढ़ गया, जिसके बाद दोनों देशों ने अपनी सेना की तैनाती बढ़ा दी और आगे के संघर्ष को टालने के लिए राजनयिक बातचीत शुरू की. फिलहाल India और चीन ने अपने संबंधों को सुधार लिया है और कूटनीति के तहत कई रास्ते खोले हैं.
–
डीकेएम/वीसी


