Skip to content
Saturday, 7 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

मोदी जी की नकल कर रहे राहुल गांधी, अपनी पार्टी के नेता भी नहीं करते विश्वास : तेलंगाना भाजपा

मोदी जी की नकल कर रहे राहुल गांधी, अपनी पार्टी के नेता भी नहीं करते विश्वास : तेलंगाना भाजपा

हैदराबाद, 7 नवंबर . Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) राहुल गांधी के घर ‘चाय पर चर्चा’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कटाक्ष किया है. तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने राहुल गांधी पर Prime Minister Narendra Modi की नकल करने का आरोप लगाया. राव ने कहा कि राहुल गांधी की अपनी पार्टी के नेता भी अब ‘वोट चोरी’ या ऐसे ही अन्य दावों पर यकीन नहीं करते हैं.

तेलंगाना भाजपा के अध्यक्ष रामचंद्र राव ने समाचार एजेंसी से कहा, “भले ही इस देश की जनता राहुल गांधी की बातों पर विश्वास नहीं कर रही है, फिर भी वे बार-बार बैठकें करके झूठा नैरेटिव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. अब वे अपने नेताओं को ‘चाय पे चर्चा’ के लिए बुला रहे हैं, जो Narendra Modi जी से कॉपी किया गया है. ‘चाय पे चर्चा’ मूल रूप से Narendra Modi जी का ही कार्यक्रम है. और अब राहुल गांधी फिर से उसी कार्यक्रम की नकल कर रहे हैं.”

राव ने आगे कहा, “इस तरह की बैठकों के जरिए झूठा नैरेटिव फैलाना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है.”

साथ ही, भाजपा नेता ने कहा, “उनकी अपनी पार्टी के नेता भी अब वोट चोरी और अन्य आरोपों पर विश्वास नहीं कर रहे हैं. जनता अब सब समझ चुकी है. अमित शाह पूरे देश का दौरा कर रहे हैं. वे जनता को समझा रहे हैं. भाजपा के नेता नितिन नवीन, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और सभी लोग देश भर में घूम रहे हैं, वे जनता को बता रहे हैं. और अब जनता इस पर विश्वास कर रही है, यही वजह है कि इस मुद्दे के बाद भी हर चुनाव में भाजपा जीत रही है.”

बता दें कि Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने Friday को अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ ‘दीवाली मिलन’ कार्यक्रम के लिए मुलाकात की. इनमें कांग्रेस शासित राज्यों के Chief Minister , कई सांसद और राज्य इकाईयों के प्रमुख नेता उपस्थित रहे.

कांग्रेस नेताओं ने बैठक के बाद कहा कि यह एक दीवाली कार्यक्रम था और इसमें कोई Political पहलू नहीं. उन्होंने यह भी बताया कि यह बस पार्टी कार्यकर्ताओं और जमीनी स्तर के नेताओं के साथ एक मुलाकात है.

–

डीसीएच/

Share