भूटान ने पीएम मोदी को दिया विशेष सम्मान, 108 बौद्ध स्तूपों में से 76वां स्तूप समर्पित किया उनके नाम

New Delhi, 4 नवंबर . हाल ही में India और भूटान के बीच गहरे आध्यात्मिक और सभ्यतागत संबंधों की एक विशेष झलक दिखी. भूटान ने Prime Minister Narendra Modi को एक अनूठे सम्मान से नवाजा. यहां महज नौ घंटे के भीतर 108 बौद्ध स्तूपों (जांगचुब चोर्टेन) का निर्माण कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई. इस अवसर पर 76वें स्तूप को Prime Minister मोदी के नाम समर्पित किया गया.
भारत-भूटान की दोस्ती का प्रतीक गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी में मौजूद है.
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने social media पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी. एमईए के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, “1 नवंबर 2026 को भूटान में नौ घंटे के भीतर 108 बौद्ध स्तूपों का निर्माण किया गया. इस अवसर पर भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और Union Minister किरेन रिजिजू ने Prime Minister मोदी को समर्पित 76वें स्तूप की पट्टिका का अनावरण किया.”
जायसवाल ने इसे Prime Minister मोदी के प्रति विशेष सम्मान बताते हुए कहा, “यह उपलब्धि India और भूटान के बीच गहरे आध्यात्मिक एवं सभ्यतागत संबंधों का स्थायी प्रतीक बनेगी.”
पोस्ट के साथ दो तस्वीरें भी साझा की गई जिसमें पीएम मोदी के नाम पर समर्पित स्तूप का उल्लेख एक पट्टिका पर किया गया था.
भूटान में बौद्ध स्तूपों का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है. जांगचुब चोर्टेन को बौद्ध परंपरा में ज्ञान और आध्यात्मिक जागृति का प्रतीक माना जाता है. 108 स्तूपों का निर्माण इस धार्मिक परंपरा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है.
गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी भूटान के दक्षिणी हिस्से में स्थित है. ये India सीमा के पास स्थित एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है. भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक की एक बड़ी विकास परियोजना के रूप में इसे विकसित किया जा रहा है.
दोनों देशों में बौद्ध धर्म एक साझा विरासत है. भूटान के बड़ी संख्या में श्रद्धालु और बौद्ध गुरु India के पवित्र स्थलों (जैसे बोधगया, सारनाथ, नालंदा) की यात्रा करते हैं.
–
केआर/


