
New Delhi, 29 सितंबर . दिल्ली भाजपा की नवनियुक्त सह प्रभारी पूर्व सांसद दर्शना जरदोश ने Tuesday को प्रदेश कार्यालय में आकर अपना नया दायित्व ग्रहण किया और दिल्ली भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की.
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, संगठन महामंत्री पवन राणा, महामंत्री विष्णु मित्तल, योगिता सिंह एवं मोहनलाल गिहारा ने नवनियुक्त सह प्रभारी दर्शना जरदोश का स्वागत अभिनंदन किया.
दर्शना जरदोश ने बैठक में कहा कि हम अब युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के माध्यम से महिलाओं एवं युवाओं में सम्पर्क बढ़ाने पर और अधिक सक्रियता से काम करेंगे.
बता दें कि दर्शना जरदोश तीन बार सूरत Gujarat से सांसद रही हैं और 2014 एवं 2019 में देश में सर्वाधिक मतों से Lok Sabha चुनाव जीतने वाली किसी भी महिला प्रत्याशी का रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है.
वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अपने-अपने राज्यों में अधिक समय देने का निर्देश दिया है. उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि राज्य की जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारी अपने क्षेत्र में रहकर संगठन के काम पर ध्यान केंद्रित करें और अनावश्यक रूप से दिल्ली के दौरे न करें.
नितिन नवीन ने Tuesday को New Delhi स्थित भाजपा मुख्यालय में नवनियुक्त प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की बैठक की अध्यक्षता की. हाल ही में हुए संगठनात्मक फेरबदल के बाद यह सभी प्रभारियों की पहली सामूहिक बैठक थी. पार्टी ने 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं. बैठक में करीब 65 प्रभारी और सह-प्रभारी शामिल हुए.
बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने पर चर्चा हुई. नवीन ने पदाधिकारियों से कहा कि उन्हें दी गई जिम्मेदारी को प्राथमिकता के साथ निभाया जाना चाहिए और संगठन के हित को व्यक्तिगत प्राथमिकताओं से ऊपर रखना चाहिए.
–
डीकेपी/