Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

हजारीबाग में पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश, घेराबंदी कर पकड़ा गया राहुल दुबे गैंग का अपराधी तुषार मिश्रा

हजारीबाग में Police को चकमा देकर भागने की कोशिश, घेराबंदी कर पकड़ा गया राहुल दुबे गैंग का अपराधी तुषार मिश्रा

हजारीबाग, 21 नवंबर . Jharkhand के हजारीबाग जिले में Police ने शक्रवार देर रात राहुल दुबे गैंग से जुड़े अपराधी तुषार मिश्रा की हिरासत से फरार होने की कोशिश को नाकाम कर दिया है. Police ने तत्काल घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. इस दौरान हुई झड़प में तुषार मिश्रा के पैर में गंभीर चोट आई, जबकि एक Policeकर्मी भी घायल हो गया. घायल अपराधी को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार मामला हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र स्थित होटल में एक इंटरनेशनल में हुई फायरिंग की घटना से जुड़ा है. इस मामले में तुषार मिश्रा की संलिप्तता सामने आई थी. वह फिलहाल रामगढ़ जेल में बंद था. हजारीबाग Police उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ के लिए हजारीबाग ला रही थी.

इसी दौरान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हत्यारी मोड़ के पास तुषार मिश्रा ने शौच जाने का बहाना बनाकर Police वाहन रुकवा लिया. वाहन रुकते ही उसने Policeकर्मियों को चकमा देकर मौके से भागने का प्रयास किया. अचानक हुई इस घटना से Policeकर्मी सतर्क हो गए और तत्काल उसकी घेराबंदी शुरू कर दी. कुछ दूर तक भागने के प्रयास के बाद Policeकर्मी सतर्क हो गए और उसको पकड़ लिया.

इस दौरान तुषार मिश्रा और Policeकर्मियों के बीच हुई झड़प में उसके पैर में गंभीर चोट लग गई. वहीं, उसे पकड़ने की कोशिश में एक Policeकर्मी भी घायल हो गया. घटना के बाद Police ने घायल तुषार मिश्रा को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. फिलहाल उसका उपचार जारी है.

हजारीबाग के Police अधीक्षक अमन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रामगढ़ जेल से रिमांड पर हजारीबाग लाए जा रहे अपराधी ने Police कस्टडी से भागने का प्रयास किया था. हालांकि, Policeकर्मियों की तत्परता से उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. इस दौरान वह घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Police अब होटल एक इंटरनेशनल में हुई फायरिंग की घटना में तुषार मिश्रा की भूमिका को लेकर उससे पूछताछ करेगी. साथ ही, Police हिरासत से भागने के प्रयास के संबंध में भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Police अधिकारी ने बताया कि अपराधी तुषार मिश्रा से Police पूछताछ करेगी, जिसके आधार पर उनकी टीम का पता लगाया जाएगा. बाकी सदस्यों को गिरफ्कार करने के लिए टीम का गठन किया गया है जो इनकी तलाश कर रही है.

–

एसएके/एएस

Share