Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

हजारीबाग के होटल में शादी समारोह के दौरान गोलीबारी; एक की मौत, दूसरा घायल

हजारीबाग के होटल में शादी समारोह के दौरान गोलीबारी; एक की मौत, दूसरा घायल

हजारीबाग, 25 नवंबर . Jharkhand के हजारीबाग में Wednesday देर रात एक शादी समारोह के दौरान हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है. मृतक की पहचान हजारीबाग के बाबा पथ, हुरहुरू निवासी अर्णव सिंह उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है. घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई. हमलावर मौके से फरार हो गए.

वारदात जिला परिषद चौक के आगे डीवीसी क्षेत्र स्थित होटल उपकार में हुई. यहां शादी समारोह में बारात का द्वार लगने के तुरंत बाद अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं. उस समय होटल परिसर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. गोलीबारी होते ही वहां भगदड़ मच गई. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. अर्णव सिंह उर्फ बिट्टू को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. अंकित नामक एक अन्य युवक भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शादी में लड़की पक्ष हजारीबाग के बाबा पथ, हुरहुरू का रहने वाला है जबकि लड़का पक्ष चतरा जिले के सिमरिया का निवासी बताया गया है. घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. गोलीबारी के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

सूचना मिलने पर Police मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की. Police समारोह में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है. हमलावरों की पहचान, वारदात के कारणों और उनके फरार होने के रास्ते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. Police का कहना है कि जांच के बाद ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं का खुलासा हो सकेगा.

–

एसएनसी/पीएम

Share