Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सुरक्षा,अंतरराष्ट्रीय

व्हाइट हाउस करेगा साइबर सिस्टम का पुनर्गठन, नई भर्तियों से मजबूत होगी सुरक्षा

व्हाइट हाउस करेगा साइबर सिस्टम का पुनर्गठन, नई भर्तियों से मजबूत होगी सुरक्षा

वाशिंगटन, 26 नवंबर . व्हाइट हाउस ने अमेरिका की साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़े बदलाव का ऐलान किया है. इस योजना के तहत साइबर सिस्टम का पुनर्गठन किया जाएगा और साइबर सिक्योरिटी से जुड़े पदों पर नई भर्तियां भी बढ़ाई जाएंगी, ताकि बढ़ते साइबर हमलों से बेहतर तरीके से निपटा जा सके.

व्हाइट हाउस ने कहा कि “सभी Governmentी साइबर सुरक्षा कार्यक्रमों के बीच प्रभावी तालमेल सुनिश्चित करने के लिए” राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद और होमलैंड सुरक्षा परिषद के तहत साइबर नीति और संचालन टीमों का पुनर्गठन किया जाएगा.

इस घोषणा में नियोजित संगठनात्मक बदलावों के साथ-साथ पहले से चल रही भर्ती और सुरक्षा पहलों के बारे में बताया गया है. इसमें पुनर्गठन पूरा होने की कोई तारीख नहीं दी गई है.

व्हाइट हाउस ने बताया कि साइबर सुरक्षा और बुनियादी ढांचा सुरक्षा एजेंसी (सीआईएसए) को भर्ती संबंधी सामान्य सीमाओं से छूट दी गई है, और इसने महत्वपूर्ण भूमिकाओं के लिए 200 से अधिक लोगों को काम पर रखा है. एजेंसी को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में 400 और लोगों को शामिल किया जाएगा.

घोषणा के अनुसार, Governmentी प्रणालियों को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के लिए, ‘ऑफिस ऑफ पर्सनल मैनेजमेंट’ के ‘यूनाइटेड स्टेट्स टेक फोर्स’ ने एक साल से भी कम समय में निजी क्षेत्र से लगभग 500 इंजीनियरों को विभिन्न प्रमुख संघीय एजेंसियों में नियुक्त किया है.

President डोनाल्ड ट्रंप ने पेंटागन की मुख्य सूचना अधिकारी (सीआईओ) कर्स्टन डेविस को ‘ऑफिस ऑफ द नेशनल साइबर डायरेक्टर’ का प्रमुख नामित किया है. बयान में कहा गया है कि इस कार्यालय को व्हाइट हाउस की पुनर्गठित नीति और परिचालन ढांचे में शामिल किया जाएगा.

न्याय विभाग और एफबीआई, ‘ऑपरेशन विंटर शील्ड’ के अगले चरण के रूप में, अगले सप्ताह एक और साइबर सुरक्षा पहल की घोषणा करने की योजना बना रहे हैं. व्हाइट हाउस ने इस आगामी पहल के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है.

एफबीआई के अनुसार, ‘विंटर शील्ड’ 10 ऐसे कदमों का एक समूह है, जिन्हें अपनाकर संगठन साइबर घुसपैठ के जोखिम को कम कर सकते हैं. इनमें लॉगिन सुरक्षा को मजबूत करना, सुरक्षा कमियों को दूर करना, पुरानी तकनीक को बदलना और सुरक्षित बैकअप रखना शामिल है, ताकि किसी हमले के बाद डेटा को फिर से बहाल किया जा सके.

व्हाइट हाउस ने सीआईएसए की ‘सीआई फोर्टिफाई’ पहल का भी जिक्र किया, जिसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा संचालकों की मदद के लिए बनाया गया है, ताकि वे किसी बड़ी बाधा के दौरान भी जरूरी सेवाएं चालू रख सकें.

इसमें कहा गया है कि प्रशासन प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि उन्नत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल का परीक्षण किया जा सके, सुरक्षा कमियों की पहचान की जा सके और हमलावरों द्वारा इनका फायदा उठाने से पहले सुरक्षा को मजबूत किया जा सके.

बयान में ‘सुपर इंटेलिजेंस फोर्स’ नामक एक मौजूदा पहल का भी उल्लेख किया गया है, जिसके अध्यक्ष ‘डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस’ जे क्लेटन हैं. यह बुनियादी ढांचे की सुरक्षा करने और उन्नत एआई के क्षेत्र में अमेरिका की अग्रणी स्थिति बनाए रखने के प्रशासन के प्रयासों का हिस्सा है.

व्हाइट हाउस ने बताया कि जुलाई में शुरू किया गया एक अन्य कार्यक्रम, ‘गोल्ड ईगल’, महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे में साइबर सुरक्षा कमजोरियों की पहचान करने और निजी क्षेत्र को उन्नत एआई मॉडल तक पहुंच प्रदान करने के प्रयासों में समन्वय करता है.

–

केआर/

Share