Skip to content
Thursday, 26 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

संविधान दिवस पर नेताओं ने किया बाबा साहब को नमन, लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने का दिया संदेश

संविधान दिवस पर नेताओं ने किया बाबा साहब को नमन, लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने का दिया संदेश

New Delhi, 26 नवंबर . संविधान दिवस के अवसर पर Thursday को देशभर में Political दलों के नेताओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी और संविधान में निहित मूल्यों को जीवन में उतारने की अपील की. आंध्र प्रदेश के Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू से लेकर बिहार में जेडी(यू) के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक और Maharashtra में भाजपा नेता राम कदम ने संविधान के महत्व को रेखांकित किया.

अमरावती में आंध्र प्रदेश के Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू ने नागरिकों से अपने लोकतांत्रिक अधिकार यानी वोट देने के अधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि India दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इस लोकतंत्र की असली ताकत उसके मतदाताओं के हाथ में है.

उन्होंने कहा, “चाहे अमीर हो या गरीब, हर व्यक्ति के पास सिर्फ एक वोट होता है. एक अरबपति या खरबपति के पास भी एक ही वोट होता है और सबसे गरीब व्यक्ति के पास भी एक ही वोट होता है. लोकतंत्र ने हर मतदाता के हाथ में यह हथियार दिया है, जिससे आप जिसे चाहें उसे चुन सकते हैं.

Patna में संविधान दिवस के अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने बाबा साहब और संविधान सभा के सभी प्रतिनिधियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की. उन्होंने कहा, “26 नवंबर 1949 को संविधान को President को सुपुर्द किया गया था और फिर 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया, जिसे गणतंत्र दिवस के रूप में हम इसे मनाने लगे. इसलिए आज का दिन ऐतिहासिक और पवित्र दिन है.”

उन्होंने कहा, “संविधान दिवस बहुत लोग मना रहे हैं, मनाना भी चाहिए. यह तो गौरव का विषय है. हमने भी आज संविधान को नमन किया है. मैं यह कहना चाहता हूं कि सिर्फ नमन करना या फूल चढ़ाना संविधान के प्रति विश्वास और आदर नहीं होगा. संविधान के प्रति सच्चा आदर तब होगा, जब संविधान के तमाम अनुच्छेदों को उनकी धाराओं को हम अपने जीवन में आत्मसात करें और एक अच्छा नागरिक बनकर संविधान का सम्मान करें. तभी जाकर संविधान की प्रतिष्ठा बनी रहेगी.”

वहीं, Mumbai में भाजपा नेता राम कदम ने संविधान दिवस पर डॉ. अंबेडकर को याद करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज संविधान दिवस है. डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने हमें India का पवित्र संविधान दिया लेकिन कांग्रेस ने उसी व्यक्ति के साथ कैसा बर्ताव किया.

कदम ने आरोप लगाया कि 1952 और 1954 के Lok Sabha चुनावों में कांग्रेस ने बाबा साहब को हराने की साजिश रची. कांग्रेस ने उनके जीते-जी उनके साथ हमेशा अन्यायपूर्ण व्यवहार किया. उनके दुखद निधन के बाद भी पूरे देश से 34 सालों तक मांग उठने के बावजूद उन्हें India रत्न नहीं दिया गया. 1990 में जब भाजपा समर्थित Government सत्ता में आई, तब जाकर उन्हें India रत्न से सम्मानित किया गया.

–

पीआईएम/पीएम

Share