स्वरा भास्कर विवाद पर पुनीत इस्सर की नसीहत, कलाकार का काम मनोरंजन करना तो बस वही कीजिए

Mumbai , 21 सितंबर . Actor पुनीत इस्सर ने स्वरा के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें Actress ने 2019 के Supreme Court के राम जन्मभूमि-अयोध्या फैसले से शर्मिंदगी जाहिर की थी. Actor का कहना है कि किसी भी कलाकार को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. पुनीत इस्सर ने के साथ बातचीत में social media कॉन्ट्रोवर्सी में एक्टर्स के शामिल होने पर अपने विचार शेयर किए.
अयोध्या राम मंदिर से जुड़े स्वरा के कमेंट्स और लेटर्स पर चल रही बहस के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “पहली बात तो किसी भी Actor या Actress को इस तरह के विवाद में नहीं पड़ना चाहिए, क्योंकि एक कलाकार के तौर पर हमें सभी का ख्याल रखना चाहिए. हमारा काम है मनोरंजन करना, तो बस वही कीजिए.”
Actor पुनीत इस्सर ने आगे समझाते हुए कहा कि अगर किसी का मन राजनीति या समाज कार्य में हैं तो वे फिर उस लाइन में ही जाएं. उन्होंने कहा, “अगर आपको सामाजिक कार्यकर्ता या फिर राजनीति में जाना चाहते हैं, तो फिर वही काम कीजिए. सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए या किसी के सपोर्ट और फंडिंग पर निजी काम के लिए ऐसी हैरतअंगेज बातें बोलना, मेरे हिसाब से बहुत ही गलत है. ऐसा किसी को भी नहीं करना चाहिए.”
Actress स्वरा ने हाल ही में ‘द मिडनाइट आवर’ पॉडकास्ट में यह खुलासा किया था कि 2019 के Supreme Court के राम जन्मभूमि-अयोध्या फैसले से उन्हें बहुत दुख और शर्मिंदगी हुई थी.
उन्होंने यह भी बताया कि फैसला आने के बाद उन्होंने फोन कर सभी मुस्लिम परिचितों, सहकर्मियों और शाहरुख खान, सलमान खान व आमिर खान जैसे सितारों को मैसेज भेजकर माफी मांगी थी. उनके इस पुराने बयान के वायरल होने के बाद social media पर एक नया विवाद छिड़ गया है और लोग उनकी इस टिप्पणी की आलोचना कर रहे हैं.
हालांकि, स्वरा का विवादों से पुराना नाता है, ऐसा पहली बार नहीं है कि जब उन्होंने इस तरह की टिप्पणी की हो. इससे पहले वे पद्मावती को लेकर भी बोली थीं, जिसके बाद social media पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था.
–
एनएस/वीसी


