Skip to content
Monday, 2 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

सोनिया गांधी ने लालू प्रसाद से की मुलाकात, तेजस्वी बोले- विपक्ष को एकजुट होकर चुनौतियों का सामना करना होगा

सोनिया गांधी ने लालू प्रसाद से की मुलाकात, तेजस्वी बोले विपक्ष को एकजुट होकर चुनौतियों का सामना करना होगा

सोनिया गांधी ने लालू प्रसाद से की मुलाकात, तेजस्वी बोले- विपक्ष को एकजुट होकर चुनौतियों का सामना करना होगा

Patna, 2 नवंबर . राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने Monday को कहा कि देशभर में विपक्षी दलों को एकजुट होकर चुनौतियों का सामना करना होगा. जब तक सभी विपक्षी दल एक साथ नहीं होंगे, तब तक लड़ाई नहीं जीती जा सकती. उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई होने तक विपक्ष चुप नहीं बैठेगा.

तेजस्वी यादव ने यह बात दिल्ली में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की मुलाकात के बाद कही. सोनिया गांधी ने Monday को दिल्ली में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर उनकी तबीयत का हालचाल जाना. यह मुलाकात लालू प्रसाद की बड़ी बेटी और पाटलिपुत्र से सांसद मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर हुई. इस दौरान तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे.

तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि लालू यादव नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली आए हुए थे. Sunday को उनकी सोनिया गांधी से मुलाकात हुई थी और उन्होंने लालू प्रसाद के दिल्ली में होने की जानकारी दी थी. इस पर सोनिया गांधी ने स्वयं उनसे मिलने आने की बात कही थी. उन्होंने कहा कि लालू यादव और सोनिया गांधी के बीच शुरू से ही अच्छे संबंध रहे हैं. दोनों ने एक-दूसरे की कठिन परिस्थितियों में सहयोग और मदद की है. उनके परिवार और गांधी परिवार के बीच भी काफी पुराना रिश्ता है. काफी समय बाद दोनों की मुलाकात हुई है.

सोनिया गांधी ने लालू प्रसाद की तबीयत की जानकारी ली और उनका ख्याल रखने को कहा. इंडिया ब्लॉक की मजबूती के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि केवल बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में विपक्षी दलों को एकजुट होकर मजबूती से चुनौतियों का सामना करना होगा. उन्होंने कहा कि Sunday को आयोजित कार्यक्रम अंतिम नहीं था. जब तक ज्ञानेश कुमार पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक विपक्ष का संघर्ष जारी रहेगा.

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली को फ्लॉप बताए जाने और खाली कुर्सियों के दावों पर तेजस्वी ने कहा कि विरोधी बेचैन और परेशान हैं, क्योंकि उनकी चोरी पकड़ी गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग लोकतंत्र को कुचलकर सत्ता का लाभ उठा रहे हैं. रामलीला मैदान की रैली को महाIndia की लड़ाई बताने और कृष्ण के बारे में पूछे जाने पर तेजस्वी ने कहा कि पहले शकुनि को तो जान लीजिए.

बिहार विधान परिषद के निर्दलीय सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि निर्दलीय निर्वाचित एमएलसी किसी Political दल की सदस्यता नहीं ले सकते. ऐसा करने पर उनकी सदस्यता समाप्त होनी चाहिए. इस संबंध में लिखित शिकायत भेजी गई है और मनोज झा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी.

तेजस्वी ने कहा कि अब देखना है कि नए सभापति पहला कदम ईमानदारी से उठाते हैं या कलंकित रूप में. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नियमों का पालन नहीं हुआ तो विधान परिषद की नियमावली का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा.

–

एमएनपी/डीकेपी

Share