Skip to content
Monday, 2 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

झारखंड हाई कोर्ट में 35 करोड़ की लागत से बने डेटा सेंटर का सीजेआई सूर्यकांत करेंगे उद्घाटन

Jharkhand हाई कोर्ट में 35 करोड़ की लागत से बने डेटा सेंटर का सीजेआई सूर्यकांत करेंगे उद्घाटन

रांची, 2 नवंबर . Jharkhand की न्यायिक व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल हुई है. Jharkhand हाई कोर्ट परिसर में करीब 35 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक डेटा सेंटर स्थापित किया गया है, जिसका उद्घाटन Supreme Court के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत Monday शाम 7:30 बजे करेंगे.

इस अवसर पर हाई कोर्ट की नई वेबसाइट और मोबाइल एप के साथ छह डिजिटल सुविधाएं भी शुरू की जाएंगी. इनसे न्यायिक कामकाज को अधिक तेज, सुरक्षित और पारदर्शी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है. इस अत्याधुनिक डेटा सेंटर में उच्च क्षमता वाले जीपीयू सर्वर, आधुनिक नेटवर्क सुरक्षा प्रणाली, निर्बाध बिजली आपूर्ति, केंद्रीकृत भंडारण और बैकअप की व्यवस्था की गई है.

इसके माध्यम से मुकदमों से जुड़ी सूचनाओं, इलेक्ट्रॉनिक न्यायिक अभिलेखों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी सेवाओं का संचालन अधिक सुरक्षित और सुचारु तरीके से किया जा सकेगा. अदालतों के संवेदनशील दस्तावेजों को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखने में भी यह केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इस कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों के लिए बोलकर आदेश और फैसले तैयार करने की सुविधा भी शुरू की जाएगी.

इसके लिए उन्हें ड्रैगन स्पीच रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर किट उपलब्ध कराई जाएगी. इसकी मदद से न्यायाधीश और अन्य न्यायिक अधिकारी बोलकर आदेश, फैसले और जरूरी दस्तावेज तैयार कर सकेंगे. खास बात यह है कि यह सॉफ्टवेयर बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी काम करेगा. इससे टाइपिंग में लगने वाला समय बचेगा और गोपनीय दस्तावेजों की सुरक्षा भी बनी रहेगी. न्यायिक अधिकारियों को सुप्रीम टुडे एआई सॉफ्टवेयर की सुविधा भी मिलेगी. इसके जरिए पुराने अदालती फैसलों, कानूनी नजीरों और जरूरी संदर्भों को कम समय में खोजा जा सकेगा.

इससे कानूनी शोध और फैसलों का मसौदा तैयार करने में सहायता मिलेगी. आम लोगों और मुकदमों से जुड़े पक्षकारों के लिए भी डिजिटल सुविधाएं शुरू की जा रही हैं. अब राज्य के सिविल न्यायालयों में आदेश, फैसले और अन्य दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियों के लिए 24 घंटे ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा. इससे लोगों को आवेदन के लिए बार-बार अदालतों के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी. हाई कोर्ट की नई वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से वादी अपने मुकदमों की स्थिति, दैनिक आदेश और सुनवाई की सूची देख सकेंगे.

अधिवक्ताओं के लिए व्यक्तिगत सुनवाई सूची की सुविधा भी होगी. वे अपने नाम या पंजीकरण संख्या के आधार पर मुकदमों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और महत्वपूर्ण तारीखों को मोबाइल पर सुरक्षित रख पाएंगे. उद्घाटन समारोह में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के अलावा Supreme Court के जस्टिस एस. चंद्रशेखर, जस्टिस अपरेश कुमार सिंह और Jharkhand हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एम. एस. सोनक सहित कई वरिष्ठ न्यायाधीश मौजूद रहेंगे.

–

एसएनसी/डीकेपी

Share