Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
सिनेमा,मनोरंजन

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

‘वीडियो का मकसद जागरूकता फैलाना था’, दीपावली संदेश से जुड़े विवाद के बीच दीया मिर्जा की सफाई

Mumbai , 2 नवंबर . बृहन्Mumbai नगर निगम (बीएमसी) के प्रदूषण कम करने वाले जागरूकता अभियान में शामिल Actress दीया मिर्जा के वीडियो को लेकर Political बयानबाजी जारी है. इसी बीच दीया मिर्जा का वीडियो बीएमसी के social media प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया. इस पूरे विवाद के बीच अब दीया मिर्जा ने को अपना बयान दिया है.

दीया मिर्जा ने से कहा, ”दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और निराशा पर आशा की जीत का उत्सव है. यह वीडियो लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रिकॉर्ड किया गया था, ताकि उन्हें अधिक स्वस्थ और सोच-समझकर त्योहार मनाने के लिए प्रेरित किया जा सके. वायु प्रदूषण जनस्वास्थ्य से जुड़ा एक मुद्दा है और इसे कम करने की दिशा में किया गया हर प्रयास सभी के लिए बेहतर पर्यावरण की ओर एक कदम है.”

दरअसल, Mumbai में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच बीएमसी ने दीपावली से पहले लोगों को प्रदूषण कम करने के लिए जागरूक करने का अभियान शुरू किया था. इस अभियान के तहत कुछ वीडियो जारी किए गए थे, जिनमें दीया मिर्जा के अलावा Actress माधुरी दीक्षित और क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे भी नजर आए थे. इन वीडियो के जरिए लोगों से पटाखों का इस्तेमाल कम करने और पर्यावरण का ध्यान रखते हुए दीपावली मनाने की अपील की गई थी.

हालांकि, दीया मिर्जा का वीडियो सामने आने के बाद इस पर Political विवाद शुरू हो गया. Mumbai बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम ने Actress के वीडियो पर आपत्ति जताई और कहा कि लोगों को दीपावली मनाने के तरीके के बारे में दीया मिर्जा से सीख लेने की जरूरत नहीं है. भारतीय परंपराओं में दीपावली का खास महत्व है और लोगों को अपने त्योहारों के बारे में अच्छी तरह पता है.

विवाद बढ़ने के बाद बीएमसी ने दीया मिर्जा का वीडियो अपने social media प्लेटफॉर्म से हटा दिया. हालांकि, निगम की ओर से वीडियो हटाने की कोई सार्वजनिक वजह नहीं बताई गई.

–

पीके/एबीएम

Share