Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

सोनिया की किताब आत्मकथा नहीं, राजनीतिक लाभ के लिए बनाई गई पुस्तक है : प्रवीण खंडेलवाल

सोनिया की किताब आत्मकथा नहीं, Political लाभ के लिए बनाई गई पुस्तक है : प्रवीण खंडेलवाल

New Delhi, 22 नवंबर . BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने सोनिया गांधी पर निशिकांत दुबे की टिप्पणी, सोने की कीमतों पर पीएम मोदी की टिप्पणी, सीटीआई के पीएम को धन्यवाद पत्र, उत्तर प्रदेश में वोटर बाहर होने के दावे, Samajwadi Party की सीट-शेयरिंग कमेटी और इजरायल पर राहुल गांधी की टिप्पणी समेत कई मुद्दों पर बात की.

सोनिया गांधी के खिलाफ BJP MP निशिकांत दुबे के आरोपों पर प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “देखिए, जब भी कोई अपनी आत्मकथा लिखता है तो वह अपने जीवन के सभी पहलुओं को उसमें शामिल करता है, चाहे वे पहले सामने आए हों या नहीं. एक तरह से आत्मकथा किसी व्यक्ति के जीवन के बारे में ईमानदारी से जानकारी देती है, लेकिन सोनिया गांधी की किताब में कई विषयों को बिल्कुल भी नहीं छुआ गया है, चाहे वह इमरजेंसी का दौर हो या वे अन्य बातें जिनका जिक्र निशिकांत दुबे ने किया है. मुझे लगता है कि यह आत्मकथा नहीं, बल्कि Political लाभ लेने के लिए बनाई गई पुस्तक है, जिसमें विवरणों के अलावा और कुछ भी नहीं है.”

Prime Minister Narendra Modi के बयान पर उन्होंने कहा, “जब भी Prime Minister कोई बयान देते हैं या कोई अपील करते हैं, तो उनका मकसद जनभागीदारी सुनिश्चित करना होता है, ताकि इसके फायदे जमीनी स्तर तक पहुंचे और आम जनता को भी लाभ मिले. कुछ महीने पहले उन्होंने लोगों से अपील की थी कि जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक सोना न खरीदें, क्योंकि उस समय वैश्विक हालात कुछ ऐसे ही थे. आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि पीएम मोदी की अपील के बाद 40 प्रतिशत सोना कम आयात हुआ. ये इस बात का सबूत है कि लोगों ने पीएम मोदी की अपील को माथे पर रखा है. इससे पता लगता है कि पीएम मोदी के प्रति लोगों के मन में आस्था है.”

उत्तर प्रदेश में वोटर बाहर होने के दावे पर खंडेलवाल ने कहा, “चुनाव आयोग ने एक बात बहुत स्पष्ट की है कि जिन लोगों की भी पात्रता वोटर बनने की है, एक भी वोट छूटे नहीं, जिसके लिए चुनाव आयोग लगातार कोशिश कर रहा है. बीएलओ घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं. लेकिन अब कोई व्यक्ति अपना वोट ही नहीं बनवाना चाहता तो क्या किया जा सकता है. आयोग की तरफ से जितने भी संभव प्रयास किए जा सकते थे, उतने संभव प्रयास किए गए.”

Samajwadi Party की सीट-शेयरिंग कमेटी और विपक्षी गठबंधन पर उन्होंने कहा, “सभी विपक्ष दल एक जैसे हैं. उनमें Political अवसरवादिता सबसे ज्यादा है, गठबंधन नाम की कोई चीज नहीं है. वे लालच भरी निगाहों से एक-दूसरे से बातचीत करते हैं कि उन्हें ज्यादा सीट मिल जाएं. आज कांग्रेस पूरे देश में हाशिए पर है. उनकी हालत यह हो गई है कि किसी भी राज्य में चुनाव के लिए पार्टी स्वतंत्र नहीं लड़ सकती. उन्हें स्थानीय दलों का सहारा लेना पड़ता है. जैसे यूपी में सपा का, लेकिन यूपी में भाजपा की Government बनना तय है.”

इजरायल पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर भी उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता विदेश नीति जैसे गंभीर विषयों पर भी सिर्फ राजनीति करते हैं.

–

एससीएच/वीसी

Share