Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,राजनीति,व्यापार,अंतरराष्ट्रीय

भारत-नीदरलैंड साझेदारी तकनीक, सेमीकंडक्टर और रक्षा जैसे नए क्षेत्रों तक पहुंची : जयशंकर

भारत नीदरलैंड साझेदारी तकनीक, सेमीकंडक्टर और रक्षा जैसे नए क्षेत्रों तक पहुंची : जयशंकर

भारत-नीदरलैंड साझेदारी तकनीक, सेमीकंडक्टर और रक्षा जैसे नए क्षेत्रों तक पहुंची : जयशंकर

New Delhi, 22 नवंबर . विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने Sunday को नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसन के साथ रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा के लिए पहली संवाद बैठक की सह-अध्यक्षता की. इस दौरान उन्‍होंने कहा क‍ि India और नीदरलैंड के बीच साझेदारी, जो पहले मुख्य रूप से जल प्रबंधन, कृषि और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों तक सीमित थी, अब तकनीक, सेमीकंडक्टर, रक्षा और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे नए क्षेत्रों तक फैल गई है.

New Delhi में नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसन और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए जयशंकर ने कहा, “आपका और आपके प्रतिनिधिमंडल का India में स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है. मेरे सहयोगियों ने मुझे याद दिलाया कि इस साल यह हमारी छठी मुलाकात है, जिसे मैं दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों का अच्छा संकेत मानता हूं.”

Prime Minister मोदी की नीदरलैंड यात्रा का जिक्र करते हुए जयशंकर ने कहा कि यह बैठक उस यात्रा के बाद हुई प्रगति की समीक्षा करने और आगे की दिशा तय करने का अच्छा मौका है.

उन्होंने कहा, “हमने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया है. इसके लिए बनाई गई रूपरेखा हमें आगे बढ़ने का रास्ता दिखाती है. शुरुआत में हमारी साझेदारी मुख्य रूप से जल प्रबंधन पर केंद्रित थी, लेकिन अब यह कई नए क्षेत्रों तक पहुंच चुकी है. इनमें तकनीक, सेमीकंडक्टर, रक्षा और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्र शामिल हैं.”

जयशंकर ने कहा कि अगले साल India और नीदरलैंड के बीच राजनयिक संबंधों के 80 साल पूरे होंगे. उन्होंने भारतीय समुदाय की देखभाल और सहयोग के लिए नीदरलैंड का धन्यवाद भी किया. उन्होंने कहा क‍ि भारतीय प्रवासी समुदाय और हिंदुस्तानी-सूरीनामी समुदाय दोनों देशों के बीच एक अहम कड़ी हैं.

व्यापक अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य का जिक्र करते हुए जयशंकर ने कहा कि पिछले दो वर्षों में India और यूरोपीय संघ (ईयू) के संबंधों में भी काफी प्रगति हुई है. मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) इस सहयोग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, साथ ही सुरक्षा और रक्षा साझेदारी भी अहम है. India जल्द से जल्द एफटीए को लागू होते देखना चाहता है.

विदेश मंत्री ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच यूक्रेन संघर्ष, काला सागर (ब्लैक सी) की स्थिति, खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष और उसके प्रभावों पर भी चर्चा हुई. हमारे सामने कई साझा चुनौतियां हैं. आतंकवाद एक बड़ी चुनौती है और जलवायु परिवर्तन दूसरी. इन मुद्दों पर साथ मिलकर काम करना बेहद जरूरी है.

टॉम बेरेंडसन Sunday को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर New Delhi पहुंचे. इस दौरान वह Monday को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात करेंगे.

–

एवाई/एबीएम

Share