सैन्य अधिकारी सोफिया कुरैशी का अपमान करने वाले मंत्री को राजनीतिक संरक्षण : जीतू पटवारी

Bhopal 26 अगस्त ( ) कांग्रेस की Madhya Pradesh इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सैन्य अधिकारी सोफिया कुरैशी का अपमान करने वाले मंत्री विजय शाह को Political संरक्षण होने का आरोप लगाते हुए President द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है . कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी द्वारा President को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि Madhya Pradesh Government के मंत्री विजय शाह ने देश की जांबाज बेटी और भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी कर जिस मर्यादा को तार-तार किया, वह एक व्यक्ति ही नहीं, देश की सेना का भी अपमान था.

उन्होंने कहा कि सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा है कि राज्य Government ने मंत्री के खिलाफ अभियोजन चलाने की स्वीकृति नहीं दी है.इसी का जिक्र करते हुए पटवारी ने कहा है Madhya Pradesh Government द्वारा विजय शाह के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति नहीं देने का निर्णय एक बड़बोले मंत्री को Political संरक्षण देने के साथ, उस व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न है, जिसमें सत्ता अपने Political व्यक्ति को जवाबदेही से बचाने के लिए न्यायिक प्रक्रिया के सामने दीवार बनकर खड़ी हो रही है.

पटवारी ने कहा कि Supreme Court द्वारा गठित एसआईटी ने अभियोजन की स्वीकृति की मांग की है. ऐसे में Government का रुख देश के सामने एक गंभीर संवैधानिक प्रश्न खड़ा करता है, क्या सत्ता में बैठे व्यक्ति कानून से ऊपर हैं? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी द्वारा President को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि Madhya Pradesh के Political इतिहास का यह एक अत्यंत शर्मनाक अध्याय है, जहां सवाल अब केवल विजय शाह के आचरण का नहीं, Chief Minister और पूरे मंत्रिमंडल की संवैधानिक एवं नैतिक जवाबदेही का है. इसलिए, Madhya Pradesh में Chief Minister सहित अब पूरे मंत्रिमंडल को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए.

President को लिखे पत्र में जीतू पटवारी ने कहा है कि आप सेना एवं संविधान की सर्वोच्च संरक्षक हैं. देश की जनता अब आपसे अपेक्षा करती है कि संविधान की मर्यादा, न्यायिक प्रक्रिया की स्वतंत्रता और भारतीय सेना के सम्मान की रक्षा के लिए अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वहन करें.

एसएनपी/पीएम

Leave a Comment