Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
साउथर्न सिनेमा,सिनेमा,मनोरंजन

सैजू कुरुप स्टारर ‘हरिवरसनम’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, अगले साल मकर संक्रांति पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

सैजू कुरुप स्टारर ‘हरिवरसनम’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, अगले साल मकर संक्रांति पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

चेन्नई, 27 अक्टूबर . मलयालम फिल्म ‘हरिवरसनम’ की रिलीज डेट की जानकारी सामने आ गई है. डायरेक्टर राजेश नायर की फिल्म के मेकर्स ने Tuesday को अनाउंस किया कि यह फिल्म अगले साल 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर स्क्रीन पर आएगी. इस फिल्म में मलयालम एक्टर सैजू कुरुप लीड रोल में हैं.

प्रोडक्शन हाउस पैनोरमा स्टूडियोज ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपडेट शेयर करते हुए लिखा, “विश्वास की एक भावनात्मक यात्रा. इस मकर संक्रांति पर थिएटर में ‘हरिवरसनम’ देखें.”

डायरेक्टर राजेश ने अक्टूबर के पहले हफ्ते में कंफर्म किया था कि फिल्म की डबिंग पूरी हो गई है.

डायरेक्टर ने अपडेट देने के लिए अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन का सहारा लिया था.

इस साल अगस्त में, डायरेक्टर राजेश नायर ने सेट से एक बिहाइंड द सीन्स तस्वीर शेयर की थी. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की प्रोग्रेस पर एक अपडेट भी दिया था. डायरेक्टर राजेश नायर ने social media प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बताया था कि फिल्म की शूटिंग का 30वां दिन हो गया है.

उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें सिनेमैटोग्राफर अपना कैमरा उन एक्टर्स पर फोकस कर रहे थे, जो श्रद्धालुओं के गेटअप में थे और सबरीमाला की प्रसिद्ध 18 सीढ़ियां चढ़ने के लिए लाइन में लगे थे. सिनेमैटोग्राफर को एक्टर्स की तरफ माइक पकड़े हुए भी देखा गया.

इस फिल्म ने फैंस और फिल्म प्रेमियों के बीच बहुत दिलचस्पी जगाई है. हाल ही में तमिल कॉमेडियन योगी बाबू के टीम में शामिल होने से उनकी उत्सुकता और बढ़ गई है.

इस फिल्म में लीड रोल निभाने वाले एक्टर सैजू कुरुप ने तमिल कॉमेडियन योगी बाबू का फिल्म की यूनिट में स्वागत किया.

सैजू कुरुप ने योगी बाबू के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और कहा, “हरिवरसनम, दिव्य कथा जारी है. योगी बाबू का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है. भावना, भक्ति और दमदार कहानी के जबरदस्त मेल के लिए तैयार हो जाइए.”

इस फिल्म को राजेश नायर डायरेक्ट कर रहे हैं, जो ‘सॉल्ट मैंगो ट्री’ और ‘त्रिशूर पूरम’ जैसी फिल्मों को निर्देशित करने के लिए जाने जाते हैं. इस फिल्म को विनायक अजित प्रोड्यूस कर रहे हैं.

फिल्म जुलाई की शुरुआत में फ्लोर पर आ गई थी, जिसके लिए तिरुवनंतपुरम के चित्रांजलि स्टूडियो में एक पूजा सेरेमनी रखी गई थी, जहां मशहूर सबरीमाला मंदिर जैसा एक बड़ा सेट लगाया गया था.

फिल्म की कहानी अम्पाधी के. ने लिखी है, जबकि प्रोजेक्ट को आर. जयचंद्रन ने डिजाइन किया है. फिल्म में एक बेहतरीन टेक्निकल टीम है. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी सजाद काकू ने की है, जबकि फिल्म का म्यूजिक रंजिन राज ने दिया है.

इस फिल्म के एडिटर के तौर पर अजीश एडमन को लिया गया है, जिसके कॉस्ट्यूम स्टेफी जेवियर ने डिजाइन किए हैं. प्रोडक्शन डिजाइन राखिल और प्रोडक्शन कंट्रोल सासी पोदुवल ने किया है.

–

एबीएम/

Share